{"_id":"95949f12-7fed-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"fengshui-love-tips-mandarin-duck-bring-love-in-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार ही प्यार होगा जब घर में होगा यह बतख ","category":{"title":"Vaastu","title_hn":"वास्तु","slug":"vastu"}}
प्यार ही प्यार होगा जब घर में होगा यह बतख
राकेश/इंटरनेट डेस्क।
Updated Tue, 26 Feb 2013 01:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप अकेले हैं और किसी ऐसे साथी की तलाश में हैं जो आपका जीवनसाथी बनकर आपके जीवन में प्यार और खुशियां लेकर आए तो घर में फेंगशुई बतख का एक जोड़ा लेकर आएं। इस बतख को मनडारिन डक के नाम से जाना जाता है। इस बतख के विषय में मान्यता है कि अगर जोड़े में से एक मर जाए है तो दूसरा भी अपने साथी की जुदाई के गम में जीवित नहीं रह पाता है। इनके अपने साथी के प्रति समर्पित प्रेम के कारण, चीन की वास्तु विद्या फेंगशुई में इस बतख को स्नेह, समर्पण एवं वैवाहिक जीवन के प्यार का प्रतीक माना गया है।
विज्ञापन
मान्यता है कि इस बतख का जोड़ा जिस घर में होता है वहां पति-पत्नी के बीच आपसी तालमेल और प्यार बढ़ता रहता है। जिस घर में वास्तु दोष अथवा किसी अन्य कारण से पति-पत्नी के बीच अक्सर तनाव बना रहता है उस घर में मनडारिन बतख का जोड़ा रखने से आपसी तनाव बढ़ाने वाले नकारात्मक उर्जा में कमी आती है।
विज्ञापन
फेंगशुई के अनुसार जिस व्यक्ति की शादी में बार-बार बाधा आ रही हो वह व्यक्ति इस बतख का जोड़ा अपने शयन कक्ष में रखता है तो बाधाएं दूर होती है और शादी के योग जल्दी बनते हैं। जो लोग सच्चे प्यार की तलाश में हैं उनकी तलाश को पूरा करने में यह सहायक होता है। जिन लोगों को अपना प्यार मिल गया है लेकिन किसी कारण से शादी में अड़चनें आ रही है, उनकी अड़चनों को दूर करने में भी यह बतख कारगर होता है।
विज्ञापन
मनडारिन डक से लाभ पाने के लिए फेंगशुई में कुछ नियम बताए गये हैं।
बतख के जोड़े को हमेशा साथ रखें।
विवाहित व्यक्ति अपनी गृहस्थी को सुखद और प्रेमपूर्ण बनाए रखने के लिए बतख के जोड़े को पति की ओर रखें।
जो लोग प्यार की तलाश में हैं उन्हें अपने बेड के पास आमने सामने बतख रखना चाहिए।
बतख को अंधेरे में न रखें।