{"_id":"c187ad84-9da3-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"fengshui-cat-improve-luck-and-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"धन और भाग्य की बाधा दूर करती है यह बिल्ली ","category":{"title":"Vaastu","title_hn":"वास्तु","slug":"vastu"}}
धन और भाग्य की बाधा दूर करती है यह बिल्ली
राकेश/इंटरनेट डेस्क।
Updated Fri, 05 Apr 2013 09:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुत्ता पालने वाले बहुत से लोग मिल जाएंगे लेकिन बिल्ली पालते हुए किसी को देखकर एक बारगी आप हैरान जरूर होंगे। इसका कारण यह है कि हिन्दू धर्म में बिल्ली को अशुभ पशु के रूप में मान्यता प्राप्त है।
विज्ञापन
बिल्ली को अक्सर तंत्र, मंत्र जादू टोने से जोड़कर भी देखा जाता है। लेकिन चीन और जापान में बिल्ली को शुभ माना गया है। इसका प्रतीक चिन्ह है हाथ हिलाती हुई बिल्ली जिसे 'मानकी निको' नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन
मानकी निको को लकी कैट और मनी कैट के नाम से भी जाना जाता है। मानकी निको के विषय में एक कहानी है कि, एक बार धन के देवता कहीं जा रहे थे तो रास्ते में बरसात होने लगी। वर्षा से बचने के लिए धन के देवता एक वृक्ष के नीचे खड़े हो गये।
विज्ञापन
इन्होंने देखा कि सामने एक मंदिर है और मंदिर के कोने में बैठी बिल्ली उन्हें बुला रही है। बिल्ली के बुलाने पर धन के देवता मंदिर में चले आए, तभी बिजली कड़की और उस पेड़ पर गिरी जिसके नीचे धन के देवता खड़े थे। वृक्ष टूट कर गिर गया।
बिल्ली के कारण धन के देवता सुरक्षित थे इससे वह प्रसन्न हुए और बिल्ली पालने वाले मंदिर के गरीब पुरोहित पर कृपा करना का विचार किया। धन के देवता की कृपा से मंदिर समृद्घ हो गया। पुरोहित की गरीबी दूर हुई।
कुछ समय बाद बिल्ली की मृत्यु हो गयी। पुरोहित ने बिल्ली को दफना दिया और उसके प्रतीक चिन्ह के रूप में मानकी निको नाम की हाथ हिलाने वाली बिल्ली की मूर्ति बनायी। इसके बाद से आर्थिक उन्नति के लिए हाथ हिलाने वाली बिल्ली की मूर्ति घर और व्यापारिक प्रतिष्ठान में रखने की परंपरा शुरू हुई।
लकी कैट से लाभ पाने के लिए नियम
लकी कैट कई रंग के मिलते हैं। रंग के अनुसार इसके फल भी अलग-अलग होते हैं। आर्थिक उन्नति के लिए घर अथवा व्यापारिक प्रतिष्ठान में पीले रंग की बिल्ली रखनी चाहिए। नीले रंग की बिल्ली भी धन में वृद्धि करने वाली मानी जाती है।
इसके लिए सबसे उत्तम दिशा है दक्षिण पूर्व जिसे फेंगशुई में धन की दिशा कहा गया है। अगर इस दिशा में लकी कैट रखना संभव नहीं हो तब उत्तर पूर्व में इसे रख सकते हैं।
हरे रंग की बिल्ली उत्तर पूर्व में रखनी चाहिए यह सौभाग्य बढ़ाता है और भाग्य की बाधा को दूर करता है। लाल रंग की बिल्ली को दक्षिण पश्चिम दिशा में रखने से प्यार में भाग्य साथ देता है।