हर कोई चाहता है कि उसके घर में किसी भी तरह से धन का अभाव न रहे। इसलिए व्यक्ति धन कमाने के लिए मेहनत करता है। लेकिन कभी परिस्थितिवश तमाम प्रयास करने पर भी घर में धन नहीं रुकता है। लोगों को ये शिकायत होती है कि उनके घर में धन आता तो है लेकिन वे उसे संचय नहीं कर पाते हैं। कभी-कभी न चाहते हुए भी अनावश्यक रुप से खर्च बढ़ जाते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। घर में नकारात्मक ऊर्जा होने के कारण भी ऐसी स्थितियां उत्पन्न हो जाती हैं। धन को संचय करने और घर में सुख-समृद्धि लाने के लिए आप कुछ आसान से वास्तु उपाय कर सकते हैं। जिनसे आपकी धन संबंधित परेशानियां दूर होंगी।
Vastu Tips: इन उपायों से घर में हमेशा बनी रहेगी सकारात्मक ऊर्जा, दूर होगा आपका दुर्भाग्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संध्या के समय घर में रोशनी जरुर करना चाहिए। क्योंकि ऐसी मान्यता है कि संध्याकाल के समय लक्ष्मी जी का आगमन होता है। संध्या होने से पहले ही घर की साफ-सफाई कर लेना चाहिए।
वास्तु के अनुसार घर में कभी भी अनावश्यक रुप से कबाड़ या टूटी-फूटी वस्तुओं को नहीं रखना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। इसलिए अगर आपके घर कोई वस्तु या बर्तन टूटा हुआ है या फिर कबाड़ इकट्ठा हो गया है, तो तुरंत उसे बाहर निकाल दें।
कुछ लोग पूजा के बाद मंदिर में फूलों को ऐसे ही रहने देते हैं। लेकिन वास्तु के अनुसार पूजा घर में सूखे हुए फूल नहीं रखने चाहिए, अगर आपने सजावट के लिए घर में फूल लगाएं हैं तो उन्हें भी बदलते रहना चाहिए। हमेशा ताजे फूल लगाएं। सूखे हुए बासी फूल नकारात्मकता लाते हैं।
पानी में थोड़ा सा नमक मिलाकर पोंछा लगाएं। इससे घर नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी। अगर घर के किसी भाग में वास्तु दोष है तो वहां पर स्फटिक का पत्थर रख दें या किसी पात्र में समुद्री नमक रखें।