फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   Dream interpretation these five dreams may change your luck

अगर आते हैं आपको ये पांच तरह के सपने, तो समझें पलटने वाली है आपकी किस्मत

Thu, 24 Sep 2020 07:59 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Thu, 24 Sep 2020 07:59 AM IST
विज्ञापन
Dream interpretation these five dreams may change your luck
स्वप्न शास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

स्वप्न शास्त्र के मुताबिक सपने हमें भविष्य होने वाली घटनाओं के बारे में संकेत करते हैं। हर सपने का अपना एक मतलब होता है। कुछ सपने हमें बुरा संकेत देते हैं तो कुछ सपने ऐसे होते हैं जिनका संबंध भविष्य में हमारी खुशहाली और कामयाबी से होता है। अगर आपको ऐसे पांच तरह के सपने दिखाई देते हैं तो आपके जीवन में बहुत ही शुभ होने वाला होता है।  

विज्ञापन


1. स्वप्न शास्त्र के मुताबिक सपने में यदि आप गाय देखते हैं तो आपके लिए यह बेहद ही शुभ संकेत है। कहा जाता है कि जिस व्यक्ति को जीवन में भगवान की कृपा मिल जाती है उसका जीवन सफल हो जाता है। सपने में गाय को देखना मिलने वाली सुख-समृद्धि का संकेत है।
विज्ञापन


2. यदि कोई पुरूष नींद में सेब का फल देखता है तो समझ लीजिए कि उसे कार्यक्षेत्र में लाभ होने वाला है। ऐसे जातक को व्यापार और नौकरी में तरक्की हासिल होती है। वहीं कोई शादीशुदा स्त्री सपने में सेब देखती है तो इसका अर्थ है कि उसे पुत्र रत्न की प्राप्ति होगी और वह पुत्र आगे चल कर खुब फूलेगा और फलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


3. अगर आप सपने में फूलों से भरे हुए पौधे देखते हैं या केले का फल लगा हुआ वृक्ष देखते हैं, तो यह बहुत शुभ संकेत होता है। इसका अर्थ होता है कि आपके जीवन से सारी अशुभता दूर हो जाएगी और आपके अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं।

4. अगर आप सपने में किसी तीर्थ स्थल को देखते हैं तो यह सपना बहुत शुभ माना जाता है। कहते हैं कि इससे आपका आने वाला समय ईश्वरीय कृपा से परिपूर्ण होगा। माना जाता है जिस देवी-देवता का तीर्थ स्थल सपने में दिखाई देता है उन्हीं देवी-देवता की कृपा आपके ऊपर बरसती है।


5. अगर आप सपने में अपने आप को किसी ऊंचे स्थान पर देखते हैं या सीढ़ियां चढ़ते हुए देखते हैं, तो समझ जाएं कि जल्द ही असल जीवन में आप सफलता की सीढ़ियां चढ़ने वाले हैं। कार्यक्षेत्र और नौकरी में उन्नति हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed