फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   Dream Interpretation these 4 dreams are inauspicious

स्वप्न शास्त्र: अगर आते हैं आपको ये सपने तो समझिए होने वाला है कुछ अशुभ

Thu, 03 Dec 2020 07:55 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Thu, 03 Dec 2020 07:55 AM IST
विज्ञापन
Dream Interpretation these 4 dreams are inauspicious
स्वप्न शास्त्र से जानें सपनों का मतलब - फोटो : सोशल मीडिया

स्वप्न शास्त्र सपनों के अध्ययन से जुड़ा शास्त्र है। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक हमारे द्वारा देखे गए सपने का कोई न कोई मतलब जरूर होता है। कुछ सपने अच्छे होते हैं तो कुछ सपने बुरे होते हैं। अच्छे सपने जीवन में शुभता का संकेत करते हैं। वहीं बुरे सपने भविष्य में होने वाली अशुभ घटनाओं की ओर इशारा करते हैं। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक हम आपको चार सपने के बारे में बताएंगे जिन्हें देखना अशुभ माना जाता है। ये सपने इस प्रकार हैं - 

विज्ञापन

 

Dream Interpretation these 4 dreams are inauspicious
स्वप्न फल - फोटो : सोशल मीडिया
टूटा हुआ आइना 

स्वप्न शास्त्र के मुताबिक सपने में टूटा हुआ आइना देखना अशुभ माना जाता हैं। ऐसा सपना देखना इस बात का संकेत है कि आपके करियर में किसी न किसी प्रकार की बाधा आने वाली है। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत सूर्य देव की उपासना करना चाहिए। नियमित रूप से आपको ॐ घृणि सूर्याय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Dream Interpretation these 4 dreams are inauspicious
स्वप्न विचार - फोटो : सोशल मीडिया
मृत व्यक्ति को देखना

अगर सपने में हम किसी मृत व्यक्ति को देखते हैं जो प्रेत के रूप में हमें पुकार रहा है तो स्वाभाविक है कि हम ऐसे सपने को देखकर डर जाएंगे। ऐसे सपने डरावने होने के साथ ही अशुभ भी होते हैं। ऐसे सपने देखने का अर्थ होता है कि आपको सेहत संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। अगर आप ऐसा सपना देखते हैं तो सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए और उनसे अपने और परिवार के लिए संकटो से बचने की प्रार्थना करनी चाहिए।

विज्ञापन

Dream Interpretation these 4 dreams are inauspicious
सपनों का मतलब - फोटो : सोशल मीडिया
टूटे हुए शीशे को देखना

सपने में किसी सड़े फल को देखना अथवा किसी फल को सड़ते हुए देखना अशुभ संकेत होता है। कहते हैं ऐसा सपना आपके करियर और संतान पर अशुभ प्रभाव डाल सकता है। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक ऐसा सपना देखने के बाद आपको लक्ष्मी माता को पीले रंग का फूल या कमल का फूल अर्पित करना चाहिए।

Dream Interpretation these 4 dreams are inauspicious
अशुभ सपने - फोटो : सोशल मीडिया

ईश्वर की प्रतिमा की पीठ देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में ईश्वर की पीठ दिखाई देना भी अशुभ संकेत होता है। यह सपना संकेत करता है कि भविष्य में आपकी सेहत बिगड़ सकती है। दरअसल, कहा जाता है कि ऐसा सपना देखने से सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे सपने के बुरे प्रभाव से बचने के लिए आपको भगवान श्रीकृष्ण को पीले फूल अर्पित करने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed