फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   Dream Interpretation in hindi these three dreams for money

सपने में आते हैं ये दो जानवर तो मिलने वाला है अपार धन, स्वप्न शास्त्र में ऐसी है मान्यता

Wed, 23 Dec 2020 08:21 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Wed, 23 Dec 2020 08:21 AM IST
विज्ञापन
Dream Interpretation in hindi these three dreams for money
स्वप्न शास्त्र के अनुसार हर एक सपने का मतलब होता है। - फोटो : सोशल मीडिया

स्वप्न शास्त्र कहता है कि सपने हमें भूत, वर्तमान और भविष्य की घटनाओं का संकेत करते हैं। कई बार हम अपने सपनों में जानवर और पशु-पक्षियों को देखते हैं। इस तरह के सपनों का भी संबंध हमारा भाग्य से होता है। मान्यता है कि यदि हम कुछ विशेष जानवरों और पशु-पक्षियों को सपने में देखते हैं तो इसका संकेत हमें भविष्य में धन मिलने से होता है। 

विज्ञापन

Dream Interpretation in hindi these three dreams for money
हिन्दू धर्म में गाय को पूजनीय माना जाता है। - फोटो : सोशल मीडिया
सपने में गाय देखना होता है बेहद शुभ

हिन्दू धर्म में गाय को पूजनीय माना जाता है। मान्यता के अनुसार, गाय में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में गाय को देखना बेहद शुभ होता है। इसका तात्पर्य होता है कि व्यक्ति को चारों दिशाओं में सफलता मिलने वाली है। गाय को अलग-अलग तरह से देखने का मतलब भी अलग होता है। अगर आप सपने में गाय को दूध देते हुए देखते हैं सुख-समृद्धि आने वाली है तो वहीं अगर आप चितकबरी गाय को देखते हैं तो सूद ब्याज के व्यापार में लाभ मिलने के संकेत होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Dream Interpretation in hindi these three dreams for money
सपने में हाथी को देखना बेहद शुभ माना जाता है। - फोटो : पिक्साबे
सपने में हाथी को देखना माना जाता है समृद्धि और ऐश्वर्य का प्रतीक 

सपने में हाथी को देखना बेहद शुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि आपको सपने में हाथी दिखाई दे जाए तो समझिए आने वाले समय में आपको ऐश्वर्य और समृद्धि की प्राप्ति होने वाली है। लेकिन इस सपने को देखने के बाद आपको तुरंत एक उपाय करना चाहिए। आपको माता महालक्ष्मी के मंदिर में हाथी की प्रतिमा को अर्पित करना चाहिए।

विज्ञापन

Dream Interpretation in hindi these three dreams for money
सपने में उल्लू देखना होता है धन मिलने का संकेत - फोटो : Social media
सपने में उल्लू देखना होता है धन मिलने का संकेत

स्वप्न विचार के अनुसार, यदि आप सपने में उल्लू को देखते हैं तो समझिए कि आपके ऊपर आने वाले दिनों में माता लक्ष्मी की कृपा बरसने वाली है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, धन की देवी मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू है। ऐसे में सपने में उल्लू का दिखाई देना धन मिलने का संकेत माना जाता है। हालांकि यह सपना देखने के बाद आपको माता महालक्ष्मी के मंदिर में लाल रंग का वस्त्र अर्पित करना चाहिए।

Dream Interpretation in hindi these three dreams for money
शास्त्रों में मछली को मां लक्ष्मी के आगमन का सूचक माना गया है। - फोटो : Pixabay
सपने में मछली देखना

शास्त्रों में मछली को मां लक्ष्मी के आगमन का सूचक माना गया है। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक अगर आपको सपने में मछली दिखाई दे तो जल्दी ही आपके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बरसने वाली है। इसी प्रकार स्वप्न में आप किसी वृक्ष पर चढ़ रहें हैं तो आपको कहीं से अचानक धन प्राप्ति हो सकती है।

नोट: इस लेख में दी गई जानकारी लोक परंपराओं और मान्यताओं पर आधारित है। amarujala.com इनकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed