मांग कर घड़ी पहनते हैं तो हो जाएं सावधान, होगा ये नुकसान
जरूरत के समय अक्सर हम किसी दूसरे की चीजें यूज कर लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दूसरों की चीजें हम पर किस तरह से प्रभाव डालती हैं। वास्तुशास्त्र में इन चीजों को दुर्भाग्य से जोड़ा गया हैं। यहां कुछ ऐसी चीजें हैं, जिसे कभी भी दूसरों का उपयोग नहीं करना चाहिए।
-अगर आप धन की कमी से बचना चाहते हैं तो सबसे पहले दूसरों का बिस्तर उपयोग करना छोड़ दें। किसी दूसरे व्यक्ति के बिस्तर पर सोने से वास्तु दोष हो सकता हैं।
- कई बार लोग फैशन के चलते किसी की भी घड़ी मांगकर अपने कलाई पर बांध लेते हैं। जो आपको मुश्किल में डाल सकता हैं। दूसरों की घड़ी पहनने से आपको असफलता ही हाथ लगेगी। यही नहीं आर्थिक नुकसान भी हो सकता है।
- अगर बात रूमाल की बात करें तो हैल्थ को ध्यान में रखते हुए कभी भी किसी और का रूमाल उपयोग में नहीं लेना चाहिए। किसी का रूमाल काम में लेने से कई बार बीमारी भी फैलते का खतरा रहता है। बात वास्तु की करें तो किसी दूसरे के रूमाल का उपयोग उन दोनों के बीच लड़ाई का कारण बनता हैं।