{"_id":"5f11887b4854917a861347bf","slug":"doing-these-easy-vastu-remedies-brings-happiness-in-life","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इन आसान से वास्तु उपायों को करने से जीवन में आएंगी खुशियां","category":{"title":"Vaastu","title_hn":"वास्तु","slug":"vastu"}}
इन आसान से वास्तु उपायों को करने से जीवन में आएंगी खुशियां
Sat, 18 Jul 2020 07:56 AM IST
Shashi Shashi
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shashi Shashi
Updated Sat, 18 Jul 2020 07:56 AM IST
विज्ञापन
vastu tips
घर में छोटा-मोटा झगड़ा होना तो आम बात है लेकिन यही झगड़े कभी-कभी बड़े हो जाते हैं, बिना बात के ही घर में कलह की स्थिति बन जाती है। घर की खुशियां खत्म होने लगती हैं। लेकिन वास्तु में हर चीज के उपाय बताए गए हैं, इन छोटे और आसान उपायों को करके आप आसानी से अपने घर में सकारात्मकता ला सकते हैं। इन उपायों को करने से घर के सदस्यों में प्रेम बढ़ता है और सुख-समृद्धि आती है। ये उपाय इस प्रकार हैं-
विज्ञापन
- सप्ताह में एक बार पूरे घर में गूगल का धुआं जरुर दिखाना चाहिए, ऐसा करना शुभ होता है।
- गेहूं पीसवाते समय उसमें नागकेशर के 2 दाने तथा तुलसी की 11 पत्तियां डालकर पिसावाना चाहिए यह परिवार के सदस्यों की सेहत के लिए तो सही रहता ही है साथ ही यह शुभ भी होता है।
- तवे पर रोटी सेंकने के पूर्व दूध के छींटें मारने से परिवार के सदस्यों में आपसी प्रेम बढ़ता है।
- रोटी बनाते समय सबसे पहली रोटी गौ माता के लिए निकालें। वैसे भी सनातन धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया जाता है और वह पूजनीय होती है। गाय में देवी-देवताओं का निवास होता है। वास्तु के हिसाब से मकान में 3 दरवाजे एक ही रेखा में नहीं होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
- घर में या पूजा घर में कभी भी सूखे फूल में नहीं रखने चाहिए।
- संत-महात्माओं का आशीर्वाद देते हुए तस्वीर बैठक में लगाएं।
- वास्तु के अनुसार घर में टूटी-फूटी, कबाड़, अनावश्यक वस्तुओं को नहीं रखना चाहिए। न ही टूटे बर्तनों में भोजन करना चाहिए। इससे घर में नकारात्मकता बढ़ती है।
- घर में लगे हुए नल से अनावश्यक पानी नहीं टपकना चाहिए। अगर घर का कोई नल खराब है तो उसे तुरंत ठीक करवाएं।
- घर में रखा जाने वालें फर्नीचर किनारों की फिनिशिंग बहुत अच्छी तरह से की हुई होनी चाहिए,फर्नीचर के किनारे नुकीले नहीं होने चाहिए। गोल किनारों का फर्नीचर ही अच्छा रहता है।
- घर में सरसों के तेल के दीये में लौंग डालकर जलाना चाहिए यह बहुत शुभ होता है।
- घर में तुलसी का पौधा अवश्य लगाएं और रोज सुबह नियमित रुप से उसमें जल दें, शाम के समय तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाएं।