फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   do not keep these 5 things in wallet know in hindi

Vastu Tips: पर्स में भूलकर भी नहीं रखनी चाहिए ये 5 चीजें, जेब में नहीं टिकता है पैसा

Tue, 23 Jul 2024 01:41 PM IST
शिखर बरनवाल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Tue, 23 Jul 2024 01:41 PM IST
सार

Vastu Tips for purse: पर्स का सीधा संबंध हमारी आमदनी से होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए आइए आज के इस लेख में जानते हैं कि किन 5 पांच चीजों को पर्स में रखने से जेब में पैसा नहीं टिकता है।

विज्ञापन
do not keep these 5 things in wallet know in hindi
पर्स - फोटो : freepik

विस्तार

Vastu Tips for Purse: किसी भी इंसान के लिए पर्स सिर्फ पैसे रखने वाली वस्तु भर नहीं है, बल्कि यह उनके व्यक्तित्व और जीवनशैली का भी प्रतिबिंब होता है। यह एक ऐसा जरूरी सामान है जो हर इंसान को हमेशा अपने साथ रखना चाहिए। पर्स के बारे में एक हैरान कर देने वाली बात ये है कि जब भी कोई पर्स की बात करता है तो आमतौर पर सिर्फ पुरुषों की ओर इंगित करता है, मगर आज हम इस लेख में पुरुषों के साथ महिलाओं के पर्स के बारे में भी समझेंगे। वास्तु शास्त्र के अनुसार, हमारे आस-पास की हर चीज का हमारे जीवन पर प्रभाव पड़ता है। वास्तु वह विज्ञान है जो किसी भी स्थान के पंच तत्वों को नियंत्रित करने में मदद करता है। वास्तु के अनुसार पर्स रखने के भी कुछ नियम होते हैं, जिसे अक्सर लोग नजरअंदाज करते हैं। 

विज्ञापन


पर्स का सीधा संबंध हमारी आमदनी होता है। ऐसे में पर्स से संबंधित वास्तु नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष लग सकता है, जिसका असर परिवार के सदस्यों पर पड़ता है। असल में वास्तु के अनुसार पर्स के रखरखाव का भी नियम होता है, जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए। कुछ वस्तु तो ऐसे होते हैं जिसे पर्स में रखने से घर में कंगाली आ सकती है। साथ ही इन वस्तुओं को रखने से आस पास नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए आइए आज के इस लेख में जानते हैं कि किन 5 पांच चीजों को पर्स में रखने से जेब में पैसा नहीं टिकता है।
विज्ञापन

 

do not keep these 5 things in wallet know in hindi
पर्स - फोटो : freepik
रसीद और कागज
अक्सर लोग पुराने रसीद, बिल पर्स में रखे रहते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार पुराने कागजात और रद्दियों पर राहु का प्रभाव बढ़ता है ऐसे में पर्स में रखा धन नहीं टिक पाता है। इसलिए पर्स में कभी भी रसीद, बिल पर्स में नहीं रखना चाहिए। यह आपके जीवन में अवरोध पैदा कर सकता है और आपकी प्रगति को बाधित कर सकता है।

पान मसाला
खाने पीने की चीजें जैसे चॉकलेट, टॉफी, पान मसाला आदि अपने पर्स में नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से धन का अभाव आपके जीवन में हमेशा बना रहता है। विज्ञान में भी डॉक्टर पुरुषों को पर्स में कुछ भी रखने से मना करते हैं क्योंकि पर्स अगर मोटा होता है तो बैठने में समस्या होती है, जिससे कमर दर्द की परेशानी उत्पन्न होती है। ऐसा में यह आपके स्वास्थ्य और धन पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Vastu Tips: आखिर क्या होता है ईशान कोण? जानें इस दिशा के बारे में सब कुछ

 

do not keep these 5 things in wallet know in hindi
पर्स - फोटो : freepik
मृत व्यक्ति की तस्वीर
वास्तु के अनुसार मृत व्यक्ति की तस्वीर दुख और नकारात्मकता को दर्शाती है। ऐसा माना जाता है कि यह आपके जीवन में  नकारात्मकता ला सकती है और आपकी सफलता में बाधा डाल सकती है। इसलिए पर्स में मृत व्यक्ति की तस्वीर रखने से बचना चाहिए।

चाभी
चाबियां  जिम्मेदारी और दायित्व का प्रतीक हैं। ऐसा माना जाता है कि पर्स में चाबियां रखने से आपके ऊपर अनावश्यक बोझ बढ़ सकता है और आपको तनाव हो सकता है। इसलिए कभी भी चाभियां पर्स में नहीं रखनी चाहिए।

देवी-देवताओं की तस्वीर
देवी-देवताओं की तस्वीरें पवित्र और पूजनीय होती हैं। पर्स को लक्ष्मी माता का स्थान माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि पर्स में इन तस्वीरों को रखना उनका अपमान करने जैसा है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed