फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   Diwali 2024 date according to vastu remove these five things before deepawali

Vastu Tips for Home: दिवाली से पहले घर से निकाल दें ये पांच चीजें, बनती हैं दरिद्रता का कारण

Mon, 07 Oct 2024 06:40 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 07 Oct 2024 06:40 AM IST
सार

Deepawali kab hai: पंचांग के अनुसार कार्तिक मास की अमावस्या तिथि पर दीपावली का पर्व मनाया जाता है। इस साल 1 नवंबर 2024 को दिवाली मनाई जाएगी। 

विज्ञापन
Diwali 2024 date according to vastu remove these five things before deepawali
Deepawali kab hai - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

Vastu Tips for House: पंचांग के अनुसार कार्तिक मास की अमावस्या तिथि पर दीपावली का पर्व मनाया जाता है। इस साल 1 नवंबर 2024 को दिवाली मनाई जाएगी। इस दिन भगवान गणेश, माता लक्ष्मी और कुबेर महाराज की पूजा की जाती है, जिससे धन वृद्धि और घर में खुशियों का वास होता है। दिवाली का त्योहार न सिर्फ देश में बल्कि दुनिया के कई हिस्सों में भी मनाया जाता है। ये पर्व पांच दिनों तक चलता है, जिसकी शुरुआत धनतेरस के पर्व से होती है।

 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दिवाली पर्व के दिन माता लक्ष्मी घरों में भ्रमण करती हैं। ऐसे में घर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि लक्ष्मी जी साफ जगहों पर निवास करती हैं। वास्तु के अनुसार दिवाली दीपों की रौशनी का पर्व है। ये रोशनी सभी के जीवन में उन्नति और खुशियां लेकर आती हैं। इसलिए दिवाली आने से पहले घर से उन सभी टूटी चीजों को निकाल दें, जो नकारात्मकता पैदा करती हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि दिवाली की साफ-सफाई करते समय किस सामान को घर से बाहर कर देना चाहिए।

विज्ञापन

दिवाली से पहले घर से बाहर निकाल दें ये पांच चीजें

टूटा शीशा 
वास्तु के अनुसार यदि घर में कोई शीशा टूट गया है, तो उसे दिवाली आने से पहले निकाल दें। मान्यता है कि घर में टूटा शीशा रखने से परिवार पर इसका अशुभ प्रभाव पड़ सकता है। 

खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान
दिवाली पर घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है। ऐसे में घर में किसी भी तरह का खराब व टूटा हुआ सामान न रखें। इससे दरिद्रता आती है। आप दिवाली आने से पहले खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान, खराब रिमोट और टीवी या कोई अन्य इलेक्ट्रिक सामान भी निकाल दें। 

बंद घड़ी 
वास्तु के अनुसार घर में बंद घड़ी नहीं रखनी चाहिए। इससे नकारात्मकता का संचार होता है। ऐसे में दिवाली की साफ-सफाई के दौरान इसे घर से बाहर निकाल दें।

टूटा हुआ फर्नीचर 
यदि आपके घर में टूटा हुआ फर्नीचर रखा हुआ है, तो आप इसे बाहर निकाल दें। इसका प्रभाव परिवार की सुख-समृद्धि पर पड़ता है। 

खंडित मूर्तियां
वास्तु के अनुसार घर में देवी-देवता की खंडित मूर्ति नहीं करनी चाहिए। इसे दुर्भाग्य का कारण माना जाता है। इसलिए दिवाली आने से पहले खंडित मूर्तियों को पवित्र स्थान में ले जाकर दबा दें। 


Diwali 2024 Date: शुभ योग में इस बार दीपावली, जानें पांच दिनों का दिवाली कैलेंडर

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed