फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   Disha Shool Never travel west direction on friday and sunday in Hindi

Disha Shool: क्या है दिशा शूल, गलती से भी न करें शुक्रवार और रविवार को इस दिशा की यात्रा

Mon, 19 Jun 2023 06:07 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 19 Jun 2023 06:07 PM IST
विज्ञापन
Disha Shool Never travel west direction on friday and sunday in Hindi
what is disha shool

Right direction for travelling: यात्रा करना हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। जब हम घर से किसी काम के लिए बाहर निकलते हैं तो उम्मीद करते हैं  कि हमारा वह काम सफल होगा जिसके लिए हम निकल रहे हैं। लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसे अशुभ समय और दिशा के बारे में जानकारी दी गई है जिसमें यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि उस दिशा में हम यात्रा करते हैं तो हमें सफलता प्राप्त नहीं होती या कई समस्याओं से गुजरना पड़ता है। यह अशुभ दिशा और समय सप्ताह के सातों दिन पर निर्भर करता है। इस अशुभ समय को दिशाशूल भी कहा जाता है। आइए जानते हैं क्या है दिशा शूल और इससे बचने के उपाय। 

विज्ञापन


क्या होता है दिशा शूल?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सप्ताह में कोई दिन या दिशा ऐसी होती है जिसमें यात्रा करना वर्जित माना जाता है। इसे दिशा शूल के नाम से  जाना जाता है। हालांकि यह आवश्यक नहीं है कि हर बार दिशा शूल अशुभ ही हो लेकिन परंतु ज्यादातर दिशा शूल अशुभ होते हैं।  दक्षिण दिशा की यात्रा की मनाही होती है या फिर सावधानी पूर्वक इस दिशा में यात्रा करने की सलाह दी जाती है। 
विज्ञापन


दिन के अनुसार दिशा शूल 
वास्तु के अनुसार शुक्रवार और रविवार के दिन पश्चिम दिशा और दक्षिण-पश्चिम कोण में दिशा शूल माना जाता है। इन दोनों दिन बताई गई दिशाओं में यात्रा करने से बचना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिशा शूल से बचने के उपाय

  • यदि आप शुक्रवार के दिन यात्रा करने वाले हैं तो दिशा शूल के उपाय के तौर पर पहले पांच कदम पीछे लें और फिर  घर से जौ या राई खाकर बाहर निकलें। 
  • आपको रविवार के दिन यात्रा करना है तो दिशा शूल के उपाय के तौर पर आप घर से दलिया या फिर घी खाकर यात्रा के लिए जाएं।

Chandal Yog: 21 जून से इन राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत, चांडाल दोष योग होगा भंग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed