फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   defamation vastu dosha badnami

बदनामी से बचना है तो स्त्री पुरुष इस बात का रखें ध्यान

Sat, 15 Feb 2014 02:01 PM IST
राकेश झा/ अमर उजाला, दिल्ली।
राकेश झा/ अमर उजाला, दिल्ली। Updated Sat, 15 Feb 2014 02:01 PM IST
विज्ञापन
defamation vastu dosha badnami

हर व्यक्ति चाहता है कि उसे समाज में मान-सम्मान मिले। लेकिन कई लोगों के जीवन में कुछ ऐसे हालात बन जाते हैं कि उन्हें बार-बार बदनामी का सामना करना पड़ता है। वास्तु गुरु कुलदीप सालूजा कहते हैं कि इसका एक कारण उनका घर और उसका वास्तु होता है।

विज्ञापन


1. जिस जमीन पर आपका घर है उसकी उत्तर दिशा और ईशान कोण ऊंचे हों और अन्य दिशा नीचे हों तो भूमि के स्वामी को बदनामी का सामना करना पड़ता है।

2. जिस घर के आग्नेय कोण में बहुत ज्यादा मात्रा में खाद्य पदार्थ रखे जाते हैं। किसी भी रुप में अधिक मात्रा में पानी का जमाव हो जैसे वॉटर टैंक, अंडरग्राउंड वॉटर टैंक तो उस घर में रहने वाले व्यक्ति की कन्या को बदनामी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


3. जिनके घर में दक्षिण-नैऋत्य कोण बढ़ा हुआ होता है उनके घर में स्त्रियों को बदनामी के कारण कष्ट होता है। घर का पश्चिम-नैऋत्य कोण बढ़ा हुआ हो तो पुरुषों की बदनामी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


4. घर में दक्षिण दिशा बढ़ा हुआ हो और पश्चिम नैऋत्य से मिलकर कोने का निर्माण करता है तो यह स्त्री पुरुष दोनों की बदनामी की संभावना को बढ़ाता है।

5. घर के मुख्यद्वार की चैखट काले रंग की हो या उस पर काला रंग किया गया हो तो घर के मुखिया के साथ धोखा होता है, उस पर झूठे आरोप लगते हैं।

6. घर के मुख्यद्वार के साथ सीधे हाथ की खिड़की के पास टूटी-फूटी हालत में दीवार हो, प्लास्टर उखड़ा हुआ हो या खिड़की टूटी हुई हो तो मरम्मत करवा लेनी चाहिए। ऐसा नहीं होने से घर के मुखिया को समाज में मानहानि का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed