झाड़ू के इस उपाय से आपके घर में खूब बरसेगा धन, मां लक्ष्मी की कृपा से भरी रहेगी तिजोरी
शास्त्रों के अनुसार झाड़ू का संबंध मां लक्ष्मी से माना गया है। जिन घरों में झाड़ू का सम्मान और रखरखाव ठीक तरह से होता है वहां पर सदैव मां लक्ष्मी का वास होता है।
विस्तार
Jhadu Ke Upay : ज्योतिष शास्त्र में सुख-समृद्धि, संपन्नता और धन लाभ के लिए कई तरह के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया है। हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी माना गया है और ऐसी मान्यता है कि अगर मां लक्ष्मी किसी पर प्रसन्न हो गईं तो उसका घर धन-दौलत और ऐशोआराम से भर देती हैं। ऐसे में धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं। शास्त्रों में मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के टोटके और उपाय बताए गए हैं। जिसको करने से मां लक्ष्मी की कृपा जरूर मिलती है। जैसे कि आपको पता है कि मां लक्ष्मी वहीं पर वास करती हैं जहां पर साफ-सफाई होती है। मां लक्ष्मी को झाड़ू बहुत ही प्रिय होती है। ऐसे में मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए झाड़ू से संबंधित कुछ उपाय किया जाय तो घर हमेशा धन और सुख-समृद्धि स भरा रहेगा। आइए जानते हैं धन-दौलत और सुख-समृद्धि के लिए झाड़ू के कुछ उपाय।
- शास्त्रों के अनुसार सूर्यास्त के बाद कभी भी घर पर झाड़ू नहीं लगाना चाहिए। रोजाना साफ-सफाई के लिए सूर्योदय होने के बाद का समय ही शुभ माना जाता है। दरअसल सूर्यास्त के बाद मां लक्ष्मी घरों में वास करती हैं ऐसे में सूर्यास्त के समय झाड़ू लगाने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है और उस घर से रूठ जाती हैं। इस कारण से भूलकर भी सूर्यास्त के बाद झाड़ू नहीं लगान चाहिए।
- आप सभी इस बात का ध्यान जरूर रखें जब भी घर का कोई सदस्य किसी खास काम के लिए घर से निकलता हो तो उसके फौरन बाद कभी झाड़ू नहीं लगाना चाहिए। इससे कार्यों में तरह-तरह की बाधाएं आती हैं और कार्य सफल नहीं होते हैं।
- अपने घर को आर्थिक परेशानियों से बचाने के लिए मां लक्ष्मी का सदैव आशीर्वाद पाने के लिए झाड़ू को घर के ऐसे हिस्से में रखना चाहिए जहां पर किसी की नजर आसानी से न पड़े। इसके अलावा कभी भी झाड़ू को पैर से न छूएं और तुलसी के पौधे के पास रखें। इससे मां लक्ष्मी नाराज होती हैं।
- शास्त्रों के अनुसार झाड़ू देवी लक्ष्मी की प्रिय चीजों में एक मानी जाती हैं क्योंकि झाड़ू की मदद से घर की गंदगी साफ होती है और मां लक्ष्मी को साफ-सफाई बहुत ही पसंद होती है। ऐसे में जब भी भूलवश झाड़ू के ऊपर पैर लग जाए तो दोनों हाथ जोड़ कर माफी मांग लेनी चाहिए। झाड़ू को कभी खड़ा कर नहीं रखना चाहिए।
- जब भी घर पर नई झाड़ू लाएं तो इसका प्रयोगा शनिवार के दिन करना शुभ होता है और इस घर के पश्चिम दिशा में ही रखें।
Chandal Yog: 21 जून से इन राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत, चांडाल दोष योग होगा भंग