{"_id":"5bf40f37bdec2269b5184473","slug":"best-tips-for-kitchen-according-vastu-by-dr-vinay-bajrangi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं रसोई से जुड़े वास्तुदोष तो नहीं बिगाड़ रहे हैं आपके रिश्ते","category":{"title":"Vaastu","title_hn":"वास्तु","slug":"vastu"}}
कहीं रसोई से जुड़े वास्तुदोष तो नहीं बिगाड़ रहे हैं आपके रिश्ते
-डॉ. विनय बजरंगी, ज्योतिषाचार्य व कर्म संशोधक
Updated Tue, 20 Nov 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
vastu tips
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर के भीतर रसोई एक ऐसी जगह है जो आपकी सेहत ही नहीं सुख-समृद्धि से भी जुड़ी हुई है। ऐसे में किचन से जुड़े वास्तु की शुभता और अशुभता का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। ध्यान रखें इस सबसे महत्वपूर्ण स्थान की अनदेखी करना आपके लिए काफी नुकसानदायक साबित हो सकती है।
विज्ञापन
ध्यान रहे कि रसोई का वास्तु दोष हो या अव्यवस्था उसका दुष्प्रभाव आपके जीवन पर जरूर पड़ता है। मसलन, अव्यवस्थित रसोई में सही प्रकार से नकारात्मक ऊर्जा का निस्तारण नहीं हो पाता है। ऐसे में यह नकारात्मक ऊर्जा वातावरण में घूमकर प्राणियों को विचलित कर घर में ने नई-नई समस्याओं को जन्म दे सकती है। किचन से जुड़ी कुछ ऐसी ही बातों का यदि ध्यान रखा जाये तो घर के भीतर होने वाली कलह को दूर कर सुख-शांति से जीवन व्यतीत किया जा सकता है। आइए सुख-समृद्धि और शांति के लिए जानते हैं किचन से जुड़े चमत्कारिक उपाय —
विज्ञापन
1. रसोई बनवाते समय हमेशा इस बात का ख्याल रखें कि उसका दरवाजा कभी भी दक्षिण दिशा में न हो।
2. ध्या रहे कि रसोई घर में रखा इंडक्शन-माइक्रोवेव आदि हमेशा दक्षिण पूर्व के कोने में रखा जाये।
3. रसोई घर में प्रकाश की व्यवस्था जैसे खिड़की या बल्व पूर्व और उत्तर दिशा में अवश्य होना चाहिए।
4. रसोई घर में फ्रिज हमेशा उत्तर पश्चिम दिशा में होना चाहिए।
5. रसोई घर में चूल्हा उत्तर और दक्षिण की ओर मुख करके नहीं होना चाहिए क्योंकि उत्तर दिशा कुबेर की है और कुबेर की अग्नि देव से नहीं बनती है। साथ ही चूल्हे को कभी भी दीवार से सटाकर नहीं रखना चाहिए।
विज्ञापन
6. रसोई घर के प्लेटफार्म पर हरे और काले रंग का पत्थर नहीं लगा होना चाहिए। यह यदि लाल रंग का हो तो अधिक उचित है।
7. रसोई घर में रखा कूड़ेदान हमेशा उत्तर-पश्चिम में होना चाहिए।
8. रसोई घर में रखे चूल्हे और सिंक में हमेशा दूरी होनी चाहिए।
9. जहां तक संभव हो खाना स्वयं ही बनायें तथा स्वच्छता का पूरा ख्याल रखें।
यदि उपरोक्त में से कोई एक या एक से अधिक बातों का आपके पास कोई अन्य विकल्प नहीं है, तो आपके लिए एक और उपाय है जिससे आपकी रसोई का वास्तु दोष जरूर दूर हो जायेगा। तांबे की एक छोटी कटोरी में सेंधा नमक के ढेले डालकर उसे पूर्व की दिशा में रसोई में ही रख दें, ऐसा करने से आपकी रसोई दोषमुक्त होगी।
अंत में एक बात और जान लें कि यदि आपकी रसोई में चीटियों या चीटों का बोलवाला है तो यह भी एक प्रकार से धन के व्यय का मार्ग प्रसस्त करने की घटना की तरफ इशारा करता है। चीटियों या चीटों के मार्ग में छोटे—छोटे कपूर के ढेले रखें। ऐसा करने से आपको अद्भुत लाभ होगा।