फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   bathroom and toilet vaastu tips

टॉयलेट और बाथरूम एक साथ बनवा रहे हैं, हो जाएं सावधान

Mon, 27 Mar 2017 05:35 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Mon, 27 Mar 2017 05:35 PM IST
विज्ञापन
bathroom and toilet  vaastu tips
परिवार के बीच हमेशा ही मन मुटाव रहता हैं। 

जगह की कमी के चलते इन दिनों लगभग सभी घरों में बाथरूम और टॉयलेट को एक साथ ही बनवाने का चलन है, लेकिन शायद आप जानते नहीं होंगे कि बाथरूम और टॉयलेट का एक साथ होना वास्तुशास्त्र के नियम के विरूद्ध हैं। दोनों एक साथ बनवाने से घर में वास्तु दोष उत्पन्न होता है। जिसके कारण उस घर में रहने वाले लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं। यही नहीं परिवार के बीच हमेशा ही मन मुटाव रहता हैं। 

विज्ञापन


माना जाता है कि बाथरूम में चंद्रमा का वास होता है और टॉयलेट में राहु का वास होता है, लेकिन जब किसी घर में ये दोनों ही एक साथ होते हैं तो चंद्रमा को राहु से ग्रहण लग जाता है। जिस कारण चंद्रमा दोषपूर्ण हो जाता है। चंद्रमा के दूषित होते ही तमाम तरह की समस्या घर में आ जाती हैं।

विज्ञापन

bathroom and toilet  vaastu tips
बाथरूम व टॉयलेट को एक साथ बनाने से बचना चाहिए।

बाथरूम व टॉयलेट एक साथ बनाने से बचें

घर के सुख शांति को बनाए रखने के लिए बाथरूम व टॉयलेट को एक साथ बनाने से बचना चाहिए। चंद्रमा को मन और जल का कारक माना गाया हैं, जबकि राहु को विष को माना जाता हैं। बाथरूम और टॉयलेट एक साथ बनने से जल विषैला हो जाता हैं। जिसके कारण सबसे पहले तो व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान हो जाता है और बाद में धीरे धीरे यह असर उसके शरीर पर भी पड़ने लग जाता हैं। दोनों के ही कारक विपरीत हैं और विपरीत तत्व एक साथ होने पर घर के सदस्यों में टकराव होना आम बात हो जाती हैं। यहां तक कि सदस्यों के बीच एक- दूसरे के लिए नकारात्मक विचार भी पनपने लग जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed