{"_id":"58bd11cd4f1c1bfa0fe7e43d","slug":"bad-impact-of-cat-in-house","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नारद पुराण के अनुसार घर में इस जानवर का बार-बार आना है अशुभ","category":{"title":"Vaastu","title_hn":"वास्तु","slug":"vastu"}}
नारद पुराण के अनुसार घर में इस जानवर का बार-बार आना है अशुभ
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
Updated Mon, 06 Mar 2017 02:45 PM IST
विज्ञापन
अगर आपके घर में भी अचानक बिल्लियों का आना बढ़ गया है तो इसकी अनदेखी ना करें। कभी-कभी बिल्ली आए तो यह सामान्य घटना हो सकती है लेकिन रोजाना बिल्ली का घर में आना निकट भविष्य में होने वाली घटना का संकेत हो सकता है। इसलिए सावधान हो जाएं और घर में फौरन कुछ उपाय करवाएं।
बिल्ली को घर में आने से रोकने के लिए सत्यनारायण भगवान की पूजा करवाएं या कोई हवन का अनुष्ठान करें। इससे बिल्ली घर में नहीं आएगी।
विज्ञापन
बिल्ली को घर में आने से रोकने के लिए सत्यनारायण भगवान की पूजा करवाएं या कोई हवन का अनुष्ठान करें। इससे बिल्ली घर में नहीं आएगी।
Trending Videos
जानें क्यों है ये अशुभ
दरअसल बिल्ली के बार-बार घर में आने से नकारात्मक उर्जा बढ़ने लगती है। नारद पुराण में कहा गया है कि बिल्लियों की पैरों की धूल जहां भी उड़ती है वहां सकारात्मक उर्जा की हानि होती है यानी शुभ का नाश होता है।
तंत्र-मंत्र की साधना करने वाले लोग बिल्ली को काली शक्ति का प्रतीक मानते हैं और उनकी की पूजा करते हैं। बिल्लियों का पितरों से भी संबंध कहा गया है। इसलिए भी उनका घर में आना अपशगुन माना जाता है।
जिन घरों में बिल्लियों का आना-जाना अक्सर लगा रहता है वहां रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहता है। घर के मुखिए को भी बीमारियों से जूझना पड़ता है। उनके बारे में यह भी मान्यता है कि अगर भोजन करते वक्त बिल्ली देख ले तो कष्ट बढ़ते हैं। इसलिए अगर आपके घर में भी बिल्लियों का आना-जाना बढ़ गया है तो इसे जल्द से जल्द रोकें।