फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   astro tips for money do these remedies every morning to get maa lakshmi blessnigs

Astro Tips: मां लक्ष्मी का रहेगा आपके घर वास और सुख-समृद्धि अगर करेंगे सुबह-सुबह ये 5 काम

Wed, 20 Sep 2023 04:45 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 20 Sep 2023 04:45 PM IST
सार

धन प्राप्ति और जीवन में सुख-समृद्धि पाने के लिए मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जिन व्यक्तियों के ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा हो जाती है उनके पास धन-दौलत और सुख-सुविधा की कोई भी कमी नहीं रहती है।

विज्ञापन
astro tips for money do these remedies every morning to get maa lakshmi blessnigs
जिन व्यक्तियों के ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा हो जाती है उनके पास धन-दौलत और सुख-सुविधा की कोई भी कमी नहीं रहती - फोटो : Social Media

विस्तार

Astro Tips: हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन, वैभव, सुख, संपदा और भौतिक सुख-सुविधा प्रदान करने वाली देवी माना जाता है। धन प्राप्ति और जीवन में सुख-समृद्धि पाने के लिए मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जिन व्यक्तियों के ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा हो जाती है उनके पास धन-दौलत और सुख-सुविधा की कोई भी कमी नहीं रहती है। मां लक्ष्मी की कृपा पाने और उन्हें प्रसन्न करने के लिए व्यक्ति कई तरह के या ज्योतिषीय उपाय करता है। शास्त्रों में मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपायों के बारे में बताया गया है। कुछ आदतों को अपनाकर मां लक्ष्मी को कैसे प्रसन्न किया जा सकता है आइए जानते हैं....
विज्ञापन


सुबह उठकर प्रवेश द्वार को धोएं
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां लक्ष्मी को साफ-सफाई अत्यंत ही प्रिय होती है। ऐसी मान्यता है कि मां लक्ष्मी उन्हीं घरों में निवास करती हैं जहां पर साफ-सफाई होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का मुख्य द्वार बहुत ही साफ-सुथरा रहना चाहिए। ऐसे में हर दिन सुबह उठकर भगवान का स्मरण करते हुए घर के मुख्य द्वार को पानी से जरूर धोएं। साथ ही प्रवेश द्वार पर रंगोली और तोरणद्वार सजाएं। इससे मां लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न होती हैं और उस घर में सुख-समृद्धि लाती हैं। 
विज्ञापन


Shardiya Navratri 2023: कब से शुरू होगी शारदीय नवरात्रि? जानिए इस बार किस पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य दरवाजे पर दीपक जरूर जलाएं
घर का मुख्य द्वार बहुत ही खास माना जाता है। ऐसे में सुबह रंगोली बनाने के साथ-साथ शाम के समय घर के मुख्य दरवाजे पर घी का दीपक जलाकर रखए दें। इस उपाय से मां लक्ष्मी बहुत जल्दी प्रसन्न होती हैं और घर सुख-सौभाग्य से भरकर रख देती हैं। 

तुलसी की पूजा
मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु को तुलसी अति प्रिय होती है। ऐसी मान्यता है कि जिन घरों में तुलसी के पौधे की नियमित रूप से पूजा होती है वहां पर मां लक्ष्मी का वास जरूर होता है। रोजाना सुबह तुलसी के पौधे को जल चढ़ाने और शाम के समय घी का दीपक जलाने पर घर में सुख-समृद्धि और संपन्नता आती है। 


सूर्यदेव को जल चढ़ाएं
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जो लोग नियमित रूप से सूर्यदेव को जल चढ़ाते हैं उनके घर सुख-समृद्धि और वैभव बना रहता है। रोजाना सूर्यदेव को जल चढ़ाने से कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है। 

तिलक का उपाय
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सुबह-सुबह पूजा करने के बाद माथे पर चंदन का तिलक जरूर लगाना चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार सुबह -सुबह पूजा करने के बाद माथे पर तिलक लगाने से मां लक्ष्मी जल्द प्रसन्न होती हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed