फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   Anant Chaturdashi 2024 Vastu tips for the direction to lit deeya

Anant Chaturdashi 2024: अनंत चतुर्दशी के दिन किस दिशा में कितने दीये जलाने चाहिए

Mon, 16 Sep 2024 11:39 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 16 Sep 2024 11:39 AM IST
सार

अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से अनंत खुशियां मिलती हैं और जीवन की सभी चिंताएं और परेशानियां दूर हो जाती हैं। हिंदू कैलेंडर के अनुसार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी के दिन अनंत चतुर्दशी मनाई जाती है।

विज्ञापन
Anant Chaturdashi 2024 Vastu tips for the direction to lit deeya
अनंत चतुर्दशी: दीया जलाने की सही दिशा - फोटो : amar ujala

विस्तार

Anant Chaturdashi 2024 par Kitne Diye Jalane Chahiye: अनंत चतुर्दशी का त्योहार भाद्रपद माह में मनाया जाता है। इस खास दिन पर भगवान विष्णु के अनंत स्वरूपों की पूजा का विधान किया जाता है। मान्यताओं के अनुसार, अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से अनंत खुशियां मिलती हैं और जीवन की सभी चिंताएं और परेशानियां दूर हो जाती हैं। हिंदू कैलेंडर के अनुसार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी के दिन अनंत चतुर्दशी मनाई जाती है। इस बार अनंत चतुर्दशी 17 सितंबर, मंगलवार को मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान विष्णु के अनंत स्वरूपों की प्राप्ति होती है और जीवन से चिंताएं और परेशानियां दूर हो जाती हैं। आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार अनंत चतुर्दशी के दिन घर में कितने दीपक जलाने चाहिए।

विज्ञापन


अनंत चतुर्दशी पर कितने दीये जलाएं

  •  इस दिन सबसे पहले भगवान विष्णु के सामने तेल का दीपक जलाएं। अनंत चतुर्दशी के दिन लोग भगवान विष्णु के सामने दीपक जलाते हैं। यह काम घर में सौभाग्य और समृद्धि लाता है और घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है।
  • विज्ञापन
  •  दूसरी दीया घर के मुख्य द्वार पर जलाएं। यह दीपक सरसों के तेल या तिल के तेल से भी जला सकते हैं। इस दिन घर के मुख्य द्वार पर दीया जलाने से वास्तु दोष समाप्त होता है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • तीसरा दीपक अनंत चतुर्दशी के दिन घर की रसोई में जलाना शुभ होता है। घर की रसोई में नौ ग्रहों और मां अन्नपूर्णा का वास होता है। इस दिन अपनी रसोई में दीपक जलाने से आपके घर में समृद्धि आएगी।
  • अनंत चतुर्दशी के दिन चौथा दीपक तुलसी के पौधे के पास रखें। तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाने से देवी लक्ष्मी भगवान विष्णु के साथ निवास करती हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है।

चतुर्दशी तिथि 
इस साल चतुर्दशी तिथि का प्रारंभ 16 सितंबर को दोपहर 3:10 बजे पर हो रहा है और यह 17 सितंबर सुबह 11:44 बजे समाप्त होगा। उदया तिथि के अनुसार देखें तो इस साल अनंत चतुर्दशी का व्रत मंगलवार यानी 17 सितंबर 2024 को रखा जाएगा।



जरूर करें ये काम
  • अनंत चतुर्दशी के दिन अनंत सूत्र बांधना बहुत शुभ माना जाता है। इस धागे में 14 गांठें बंधी होती हैं। इस दिन की विधि-विधान से पूजा करने के बाद इस सूत्र को अपनी कलाई पर बांध लें। इस प्रकार व्यक्ति कई प्रकार की समस्याओं से छुटकारा पा सकता है। यह भी माना जाता है कि इस धागे को बांधने से व्यक्ति का आत्मविश्वास भी बढ़ता है।
  • अनंत चतुर्दशी के दिन सत्यनारायण भगवान की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे में इस दिन पूजा के दौरान एक लड्डू में 14 लौंग लगाकर सत्यनारायण भगवान को अर्पित करें और पूजा के बाद इसे किसी चौराहे पर रख दें।  इस तरह आप सभी समस्याओं से छुटकारा पा लेंगे।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed