फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   always follow these vastu tips for connected main door boost your wealth

Vastu Tips: मुख्य द्वार से जुड़े कुछ वास्तु उपाय, फौरन दूर होती हैं पैसों से जुड़ी परेशानियां

Thu, 02 Sep 2021 05:16 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 02 Sep 2021 05:16 PM IST
सार

वास्तु के अनुसार घर के मुख्य द्वार के सामने तुलसी का पौधा लगाने से घर में सुख समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बना रहता है।

विज्ञापन
always follow these vastu tips for connected main door boost your wealth
वास्तुशास्त्र में दिशाओं का महत्व - फोटो : vastu tips

विस्तार

हर कोई व्यक्ति अपने जीवन को सुख, शांति और सभी जरूरतों को पूरा करने के लिए दिन से लेकर रात तक मेहनत करता है। पैसे से वह अपनी और अपने परिवार की हर जरूरत को पूरा करने की कोशिश में लगा रहता है। लेकिन कई लोग ऐसे भी होते हैं जो दिनभर कड़ी मेहनत करने बाद भी उनको वैसी सफलता नहीं मिलती जितनी मिलनी चाहिए। कई ऐसे लोग भी होते हैं जो पैसा तो खूब कमाते हैं लेकिन उनके पास कमाया हुआ धन ज्यादा देर तक नहीं टिक पाता है। वास्तु शास्त्र में घर और धन से जुड़ी हुई कई परेशानियों के उपाय बताए गए हैं। इन वास्तु उपायों में घर के मुख्य द्वार से जुड़ी है जिसे करने से आपके घर पर सुख और शांति आती है।   

विज्ञापन


घर से जुड़े मुख्य द्वार के वास्तु उपाय

  • घर पर तुलसी का पौधा लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। हिंदू धर्म में यह एक पवित्र पौधा माना जाता है। तुलसी में माता लक्ष्मी का स्वरूप है जिस कारण से भगवान विष्णु को बेहद प्रिय होती हैं। वास्तु के अनुसार घर के मुख्य द्वार के सामने तुलसी का पौधा लगाने से घर में सुख समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बना रहता है। घर पर तुलसी का पौधा लगाने से उस घर में रहने वाले सदस्यों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है।\
  • विज्ञापन
  • अगर घर के किसी कोने में वास्तु दोष है तो इसका प्रभाव वहां पर रहने वाले सभी सदस्यों पर पड़ता है। घर पर वास्तु दोष होने पर परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार नहीं होता। वास्तु शास्त्र में घर से वास्तुदोष को दूर करने के लिए घर के मुख्य द्वार पर लाल रंग से स्वास्तिक का निशान बनाना चाहिए। इसके अलावा घर के दरवाजे के दोनों तरफ शुभ-लाभ भी लिख देना चाहिए।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • अगर आपके परिवार में लगातार धन से संबंधित कोई न कोई परेशानी चलती है तो घर के मुख्य द्वार पर बंदनवार बांधना चाहिए। मान्यता है कि जिन घरों के मुख्य द्वार पर बंदनवार होता है वहां पर मां लक्ष्मी सौभाग्य का आशीर्वाद प्रदान करती हैं। बंदनवार में आम या अशोक के पत्तों का प्रयोग करना चाहिए।
  • सूर्य से सभी प्राणियों को ऊर्जा और भोजन प्राप्त होता है। सूर्य को सभी ग्रहों का राजा कहा गया है।  सूर्य आत्मा के कारक ग्रह भी है। ऐसे मे सूर्य से सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करने के लिए उनको प्रतिदिन प्रणाम और जल अर्पित करना चाहिए। इसके अलावा मुख्य द्वार पर सूर्य यंत्र भी स्थपित करें ताकि घर पर नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश न कर सके और आपके परिवार में सुख समृद्धि का वास बना रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed