{"_id":"5c988dd8bdec2214046ef96f","slug":"according-to-vastu-shastra-vastu-tips-for-main-gate-colour-and-position","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के गेट के बारे में क्या कहता है वास्तुशास्त्र का नियम","category":{"title":"Vaastu","title_hn":"वास्तु","slug":"vastu"}}
घर के गेट के बारे में क्या कहता है वास्तुशास्त्र का नियम
Mon, 25 Mar 2019 01:44 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Mon, 25 Mar 2019 01:44 PM IST
विज्ञापन
मुख्य दरवाजे के लिए वास्तु टिप्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिन घरों में अक्सर किसी न किसी बात को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच लड़ाई-झगड़े होते हों या फिर परिवार के सदस्य किसी गंभीर बीमारी से परेशान रहते हो उस घर में वास्तु दोष हो सकता है। घर के कई हिस्सों में वास्तु दोष हो सकता है जिनमें मुख्य दरवाजा भी है। आइए जानते हैं मुख्य दरवाजे से जुड़े हुए कुछ वास्तु दोष और उपाय।
विज्ञापन
- जीवन में रंगों का विशेष महत्व होता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर का मुख्य दरवाजा कभी भी काले रंग में नहीं होना चाहिए। काले रंग के दरवाजे से लगातार धन हानि होती है।
विज्ञापन
- घर का मुख्य दरवाजा घर के दूसरे दरवाजों से बड़ा होना चाहिए। घर का मुख्य दरवाजा छोटा होने से आर्थिक परेशानियां आती है।
- घर के मुख्य दरवाजे पर हमेशा गणेशजी और स्वास्तिक का चिन्ह होना चाहिए इससे घर के अंदर नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता।
- घर के मुख्य दरवाजे से कभी भी किसी तरह की आवाज नहीं आनी चाहिए। समय- समय पर उसकी उचित देखभाल और रखरखाव का ध्यान रखना चाहिए।