कार्यस्थल हो या फिर घर, उसे सजाना-संवारना हर किसी को पसंद होता है। ऐसे में आप तरह-तरह की तस्वीरें या पेंटिंग्स बाजार से खरीदकर दीवारों पर लगाकर खुश हो जाते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि दीवार पर टंगी पेंटिंग्स और तस्वीरों का हमारे घर व कार्यस्थल पर व्यापक प्रभाव पड़ता है। घर की सजावट का बड़ा हिस्सा दीवारें हुआ करती हैं लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि उस पर लगी तस्वीरें आपके दुर्भाग्य और परेशानी का सबसे बड़ा कारण हो सकती हैं?
वास्तु के अनुसार तस्वीरें जिस भाव से जुडी होंगी, उसी तरह का प्रभाव वहां रहने वाले लोगों के जीवन पर चमत्कारी रूप से पड़ता है। अतः घर में श्रृंगार, हास्य व शांत भाव को उत्पन्न करने वाली तस्वीरें ही लगानी चाहिए। इसके साथ ही सही दिशा में लगी हुई तस्वीरें सकारात्मक ऊर्जा देती हैं। लेकिन यदि ये गलत दिशा में लगी हों, तो परिवार के सदस्यों को तरह-तरह की परेशानी उठानी पड़ सकती है।
वास्तु के अनुसार किस दिशा में कौन सी तस्वीर लगानी चाहिए, इसे जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें —
पूर्व दिशा में सूर्योदय होने से इस दिशा में उगते हुए सूरज अथवा सूर्यवंशी प्रभु श्री राम दरबार की तस्वीर लगाने से घर की सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है, जिसके फलस्वरूप स्वास्थ्य बेहतर होता है।
बगलामुखी जयंती के अवसर पर अभीष्ट कार्य सिद्धि के लिए सामूहिक बगलामुखी अनुष्ठान 12 मई 2019, रविवार
फल,फूल अथवा हरे-भरे वृक्ष जीवन शक्ति के प्रतीक हैं। ऐसी तस्वीरों को टांगने की सर्वाधिक शुभ जगह है पूर्व अथवा उत्तर की दीवारें।
उत्तर दिशा को कुबेर की दिशा कहा गया है, अतः धन वृद्धि के लिए इस दिशा में धन की देवी महालक्ष्मी और बुद्धि प्रदाता श्री गणेश जी एवं रत्नो या आभूषणों, जैसे संपन्नता को दर्शाने वाले चित्र लगाने चाहिए।
पहाड़ों और चट्टानों के लैंडस्केप को दक्षिण और पश्चिम दिशा की दीवारों पर लगाना मनोबल को बढ़ाता है। यदि ऐसी पेंटिंग्स पूर्वी दीवारों पर टांगी गईं, तो इससे सौभाग्य बाधित होगा।