फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   according to vastu benefits of bamboo flute and placing the bansuri

वास्तु टिप्स: घर पर बांसुरी रखने के फायदे

Sat, 17 Aug 2019 11:01 AM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन ,वास्तुविद
अनीता जैन ,वास्तुविद Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 17 Aug 2019 11:01 AM IST
विज्ञापन
according to vastu benefits of bamboo flute and placing the bansuri
flute vastu remedies
घर में सुख-समृद्धि लाने के लिए हम और आप न जाने कितने प्रयास करते रहते हैं, परन्तु कई बार हमारे न चाहते हुए भी परिवार में अशांति का माहौल बन जाता है और हमें समस्या का समाधान नज़र नहीं आता। वास्तु शास्त्र की मानें तो इन समस्याओं के समाधान के लिए घर में बांसुरी रखिए। इसको रखने से घर में कई प्रकार के वास्तु दोष दूर होंगे एवं घर में खुशहाली बनी रहेगी। भगवान श्री कृष्ण हर पल बांसुरी को अपने साथ रखते थे। प्रेम और शांति का संदेश देने वाली बांस की बांसुरी उनकी शक्ति थी। 
विज्ञापन


वास्तु के अनुसार माना जाता है कि जिस घर में लकड़ी की बांसुरी होती है वहां श्री कृष्ण रहते है,  जिससे उनकी कृपा आपके ऊपर सदैव बनी रहेगी। घर में कभी भी धन एवं ऐश्वर्य की कमी नहीं होगी। बांसुरी भगवान श्री कृष्ण को अतिप्रिय है इसलिए यह अति पवित्र और पूज्यनीय है। 
विज्ञापन


मन में आनंद की अनुभूति होती है। बांसुरी का स्वर प्रेम बरसाता है इसलिए जिस घर में यह होती है या इसके स्वर गूंजते हैं उस परिवार में परस्पर प्रेम और उल्लास सदैव बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि मानसिक तनाव अधिक रहता हो या पति-पत्नी के बीच अनबन रहती हो,तो सोते समय सिरहाने से बांसुरी रखने से लाभ होगा पति-पत्नी में मनमुटाव दूर करने के लिए बांसुरी के साथ-साथ, वैवाहिक रिश्तों में मधुरता लाने के लिए उत्तर दिशा में नाचते हुए मयूर या राधा-कृष्ण की आलिंगनवद्ध पेंटिंग लगाना अच्छा होता है।

संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाले दंपत्तियों को श्री कृष्ण के बालरूप या गाय-बछड़े की तस्वीर शयनकक्ष में लगानी चाहिए।

बांसुरी शांति व समृद्धि का प्रतीक मानी गई है अतः घर के मुख्य द्वार पर बांस की सुन्दर सी बांसुरी लटकाना समृद्धि को आमंत्रित करेगा जिससे परिवार पर श्री कृष्ण की कृपा बनी रहेगी एवं आर्थिक तंगी दूर होने में मदद मिलेगी।

घर में कहाँ हो बांसुरी
- घर में बांसुरी ऐसे स्थान पर रखनी या लगानी चाहिए जहाँ से बार-बार आपकी नजर उस पर पड़े। ऐसा करने से सकारात्मक विचारों में वृद्धि होकर आपको कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।


- यदि घर में कोई सदस्य बीमार रहता है तो उसके कमरे के दरवाज़े के ऊपर अथवा सिरहाने बांसुरी रखने से स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।

- अगर आपका व्यापार ठीक नहीं चल रहा हो तो अपने कार्यालय या दुकान के मुख्य द्वार के ऊपर दो बांसुरी लगाएं।

- आध्यात्मिक रूप से उन्नति के लिए या फिर किसी प्रकार की साधना में सफलता की पूर्ति के लिए अपने पूजाघर के दरवाज़े पर बांसुरी लगाने से शीघ्र ही सफलता प्राप्त होगी। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि बांसुरी कभी भी सीधी नहीं लगानी चाहिए बल्कि इसे तिरछा लगाना शुभ परिणाम देता है।

- जन्माष्टमी के दिन नई बांसुरी को सजाकर भगवान श्री कृष्ण के समक्ष रखकर इसकी पूजा करें, घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed