12 July Ka Tarot Card Rashifal: मेष राशि वालों के लिए बेहद खास रहेगा दिन, पढ़ें दैनिक टैरो राशिफल
Tarot Rashifal: टैरो कार्ड का व्यक्ति के जीवन पर खास प्रभाव पड़ता है। इसके माध्यम से भविष्य में होने वाली घटनाएं, लाभ-हानि, यात्रा, करियर और बिजनेस आदि की जानकारी प्राप्त होती हैं। आसान शब्दों में समझा जाए, तो टैरो कार्ड में कुल 78 कार्ड का डेक होता है, जिसको दो मुख्य भागों में बांटा गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Tarot Rashifal: टैरो कार्ड का व्यक्ति के जीवन पर खास प्रभाव पड़ता है। इसके माध्यम से भविष्य में होने वाली घटनाएं, लाभ-हानि, यात्रा, करियर और बिजनेस आदि की जानकारी प्राप्त होती हैं। आसान शब्दों में समझा जाए, तो टैरो कार्ड में कुल 78 कार्ड का डेक होता है, जिसको दो मुख्य भागों में बांटा गया है।
Navpancham Rajyog 2025: शनि-शुक्र के योग से बना नवपंचम राजयोग, इन राशियों को होगा जबरदस्त लाभ
इस दौरान मेजर आर्काना में 22 कार्ड को रखा गया है, जबकि माइनर आर्काना में 56 कार्ड है। इसके अलावा प्रत्येक को चार भागों में भी विभाजित किया जाता है, जो चार अलग-अलग तत्वों को प्रदर्शित करते हैं। जैसे छड़ी यानी वान्ड, जो अग्नि को दर्शाती है। फिर कप जो पानी को दर्शाता है। इन सभी कार्ड की सहायता से 12 राशियों के राशिफल की जानकारी प्राप्त की जाती हैं। इन्ही के द्वारा मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, इसका अनुमान लगाया जा सकता है। टैरो कार्ड रीडर के अनुसार मेष राशि वालों के लिए दिन खास रहेगा।
मेष राशि के जातक आज किसी को दिल से बहुत मिस कर रहे हैं। आपके टैरो कार्ड फोर ऑफ़ कप्स और सिक्स ऑफ़ कप्स इस ओर संकेत कर रहे हैं कि आपके भीतर एक भावनात्मक खालीपन है, जिसे आप भरना चाह रहे हैं। यह व्यक्ति कोई पुराना दोस्त, प्रियजन, या फिर आपके पूर्वजों में से कोई हो सकता है। जैसे आपके दादा-दादी या नाना-नानी जिनसे आपका गहरा जुड़ाव रहा हो।
ऐसा प्रतीत होता है कि इस समय आपको भावनात्मक सहारे की आवश्यकता है। जब भी हम जीवन में थोड़े असहाय या अकेले महसूस करते हैं, तो स्वाभाविक रूप से उन लोगों की याद आती है जिनके साथ हमने सबसे ज्यादा अपनापन और सुरक्षा का अनुभव किया हो।
यह भी संभव है कि आप उनकी ऊर्जा और आशीर्वाद को महसूस कर रहे हों। वे भले ही शारीरिक रूप से आपके साथ न हों, लेकिन उनकी उपस्थिति और समर्थन आपकी आत्मा को छू रही है। आप उनके साथ एक आध्यात्मिक जुड़ाव महसूस कर सकते हैं, और यह जुड़ाव आपको आंतरिक शांति और संतुलन प्रदान कर रहा है। यह
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily rashifal, tarot readings, horoscope matching, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.