फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Tarot ›   Tarot Card Reading 11 June 2025 Today Tarot Card Rashifal Horoscope in hindi

11 June Ka Tarot Rashifal: मीन राशि वाले स्थिरता देने वाले रास्ते का करें चयन, पढ़ें आज का टैरो कार्ड राशिफल

Wed, 11 Jun 2025 06:45 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 11 Jun 2025 06:45 AM IST
सार

Today Tarot Card Rashifal 11 June: अपनी मेहनत को सही दिशा में लगाइए, लेकिन साथ ही अपने मन और शरीर की देखभाल करना न भूलिए। सफलता केवल तेज़ भागने में नहीं, बल्कि लगातार और संतुलित चलने में है। 

विज्ञापन
Tarot Card Reading 11 June 2025 Today Tarot Card Rashifal Horoscope in hindi
टैरो कार्ड राशिफल - फोटो : amar ujala

विस्तार

Today Tarot Card Rashifal 11 June: ऐसा प्रतीत होता है कि मीन राशि के जातक जब किसी काम की शुरुआत करते हैं, तो उसमें दिल और जान लगा देते हैं। पूरे जोश, समर्पण और मेहनत से काम को अंजाम देने की इच्छा रखते हैं। आपको अपना कार्य पसंद है और आप उसमें सच्चे मन से आगे बढ़ना चाहते हैं। लेकिन कुछ समय बाद मानसिक और शारीरिक थकान महसूस होने लगती है, मन थोड़ा टूटने लगता है और फिर आप उस राह से पीछे हटने लगते हैं। यह एक चक्र बन गया है – तेज़ी से आगे बढ़ना, फिर थक कर रुक जाना, और फिर नई शुरुआत करना।

विज्ञापन


टैरो में जो कार्ड सामने आए हैं, उनमें पहला है एक्सीलरेटिड मोशन जो यह दर्शाता है कि ब्रह्मांड आपके लिए प्रगति के रास्ते खोल रहा है। अगर आप चाहें तो बहुत कम समय में बड़ी सफलता पा सकते हैं। लेकिन आपकी ऊर्जा का जल्दी क्षीण हो जाना, आपको बार-बार रोक देता है।

विज्ञापन


दूसरा कार्ड है "मूविंग ऑन, जो आपको यह संकेत दे रहा है कि अब समय आ गया है इस थकाऊ चक्र को छोड़ने का। जिन चीज़ों ने आपको बार-बार रोका है, अब उनसे आगे निकलने का वक्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टैरो का सीधा संदेश यह है कि अपनी मेहनत को सही दिशा में लगाइए, लेकिन साथ ही अपने मन और शरीर की देखभाल करना न भूलिए। सफलता केवल तेज़ भागने में नहीं, बल्कि लगातार और संतुलित चलने में है। एक ऐसा रास्ता चुनिए जो आपको थकाए नहीं, बल्कि आपको सुकून, स्थिरता और असली सफलता दे। इसी तरह अन्य राशियों की आज की टैरो रीडिंग जानने के लिए नीचे दिए गये लिंक पर क्लिक करें। 




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily rashifal, tarot readings, horoscope matching, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed