लोकतंत्र के महापर्व यानी लोकसभा चुनाव में मतदान के बाद अब परिणााम की बारी है। वही चुनावी परिणाम जो तमाम सियासी पार्टियों के सपने को साकार या धूमिल करने का काम करेगा। वैसे तो चुनावी परिणाम 23 मई को आएंगे लेकिन एक्जिट पोल के संभावित आंकड़े सबके सामने आ गए हैं। तमाम चुनावी सर्वे के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेतृत्व वाली राजग की सत्ता में एक बार फिर से वापसी का दावा किया जा रहा है। सत्ता की इस चुनावी जंग में किस नेता की होगी जीत और कौन जाएगा हार, इसकी बड़ी भविष्यवाणी कर रही हैं जानी-मानी टैरो कार्ड रीडर डॉ. शिवानी खेतान।
चुनावी भविष्यवाणी 2019 : टैरो कार्ड से जानें किसके हाथ में होगा तुरुप का पत्ता और किसे मिलेगी सत्ता?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका गांधी : Wheel of fortune
2019 के चुनावी परिणाम में प्रियंका का कितना डंका बजेगा, इसके जवाब में डॉ. शिवानी का कहना है कि विपरीत परिस्थितियों के बीच भी वह कांग्रेस पार्टी के लिए वरदान साबित होंगी। सत्ता की इस दौड़ में भाग्य उनका साथ तो देगा लेकिन वह सिर्फ पार्टी के नुकसान की काफी हद तक भरपाई ही कर पाएंगी।
ख़ास आपके लिए:- लोकसभा चुनाव नतीजे: आपके शहर में कौन आगे, कौन पीछे...पल-पल का हाल सीधे आपके मोबाइल पर
ममता बनर्जी : Six of pentacles
केंद्र की मोदी सरकार से सीधे टक्कर लेने वाली पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बारे में कार्ड संकेत करते हैं कि न सिर्फ वह इस चुनावी जंग में विजयी होकर निकलेंगी बल्कि आने वाले समय में अपनी तरफ से बड़ी राजनीतिक चालों को चलने की मजबूत स्थिति में होंगी।
मायावती : Seven off swords
लोकसभा चुनावी जंग में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी यानी समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर मोदी को चुनौती देने वाली मायावती को न सिर्फ कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा बल्कि उनके साथ विश्वासघात की भी आशंका है। टैरो कार्ड बताते हैं कि बीच मंझधार में उनके अपने साथी साथ छोड़कर जा सकते हैं। ऐसे में उन्हें काफी सावधान रहने की जरूरत होगी। हालांकि अंतिम समय तक सत्ता बनाने में वह अहम भूमिका निभाएंगी।
केजरीवाल : The hanged man
आंदोलन के जरिए सत्ता के सिंहासन पर पहुंचने वाले अरविंद केजरीवाल को लेकर टैरो कार्ड बताते हैं कि लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद उन्हें एक असहज स्थिति का सामना करना पड़ेगा। यदि वह अपनी जिद पर कायम रहे तो अकेले पड़ जाएंगे। साथ ही उन्हें अपनी सेहत पर भी विशेष ध्यान देना होगा।
क्या लिखा है भाजपा के भाग्य में...जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें —