{"_id":"6833436355014408db0cabb3","slug":"26-may-gemini-tarot-rashifal-tarot-card-reading-know-today-mithun-tarot-card-horoscope-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 May Gemini Tarot Rashifal: मिथुन राशि वाले अपने मानसिक परेशानियों को दूर कर पाएंगे, पढ़ें दैनिक टैरो राशिफल","category":{"title":"Tarot","title_hn":"टैरो कार्ड","slug":"tarot"}}
26 May Gemini Tarot Rashifal: मिथुन राशि वाले अपने मानसिक परेशानियों को दूर कर पाएंगे, पढ़ें दैनिक टैरो राशिफल
Mon, 26 May 2025 06:50 AM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Mon, 26 May 2025 06:50 AM IST
सार
Tarot Card Reading: आप धीरे-धीरे उस अवस्था से बाहर निकल रहे हैं और एक नई जगह की ओर बढ़ रहे हैं। एक ऐसी जगह, जहां आप अपनी भावनाओं से जुड़ सकें, जहां आप सिर्फ दिमाग से नहीं बल्कि दिल से भी सोच सकें।
विज्ञापन
Tarot Card Rashifal
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Today Tarot Reading Of Mithun Rashi: टैरो की सबसे खास बात यह है कि यह सिर्फ भविष्य नहीं बताता, बल्कि यह भी दिखाता है कि आप किन मानसिक और भावनात्मक हालात से गुजर रहे हैं। टैरो रीडिंग में रीडर और व्यक्ति मिलकर उस अनुभव को आकार देते हैं, जिससे नतीजे और भी प्रभावशाली बन जाते हैं। यह आपको अपने फैसलों को समझदारी से लेने और सही दिशा में कदम बढ़ाने का अवसर देता है।
विज्ञापन
June Monthly Horoscope: सभी 12 राशियों के लिए जून का महीना कैसा रहेगा, पढ़ें जून मासिक राशिफल
विज्ञापन
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन किसी यात्रा की ओर इशारा करता है और यह यात्रा शारीरिक भी हो सकती है, या फिर मानसिक और भावनात्मक भी। सिक्स ऑफ़ स्वॉर्ड्स दर्शाता है कि आप किसी ऐसी स्थिति से आगे बढ़ रहे हैं, जो बहुत ज़्यादा सोच और मानसिक उलझनों से जुड़ी थी। आप धीरे-धीरे उस अवस्था से बाहर निकल रहे हैं और एक नई जगह की ओर बढ़ रहे हैं। एक ऐसी जगह, जहां आप अपनी भावनाओं से जुड़ सकें, जहां आप सिर्फ दिमाग से नहीं बल्कि दिल से भी सोच सकें।
विज्ञापन
Shukra Gochar 2025: शुक्र का मेष राशि में गोचर करने से इन राशि वालों को मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ
यह बदलाव बहुत ही जरूरी और सकारात्मक है। यह एक शांत लेकिन गहरी यात्रा है अपने भीतर उतरने की, अपने भावों को समझने की। अगर अब तक आप निर्णय सिर्फ सोच के आधार पर ले रहे थे, तो अब समय आ गया है कि आप दिल की भी सुनें। इस बदलाव को अपनाइए, क्योंकि यह आपको खुद के और करीब ले जाएगा। यह एक हीलिंग एनर्जी है एक ऐसा अवसर जहां आप पुरानी उलझनों को पीछे छोड़कर एक भावनात्मक संतुलन की ओर बढ़ सकते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।