Solar Eclipse 2022 Effects Zodiac Sign: आज शनिश्चरी अमावस्या के दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार सूर्य ग्रहण का बहुत महत्व है। ऐसी मान्यता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं करने चाहिए और ऐसे में भगवान की पूजा भी नहीं की जाती है। सूर्य ग्रहण से संबंधित यह तो एक धार्मिक मान्यता है, लेकिन वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी सूर्य ग्रहण एक महत्वपूर्ण और अनोखी खगोलीय घटना है। ग्रहण की घटना धार्मिक और वैज्ञानिक नजरिए से बहुत ही खास मानी जाती है। धार्मिक पहलु से ग्रहण की घटना को शुभ नहीं माना जाता है, जबकि वैज्ञानिक नजरिए से यह एक खगोलीय घटना मात्र है। हिंदू पंचांग के अनुसार 30 अप्रैल 2022 को पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। इस सूर्य ग्रहण से राशि चक्र की कुछ राशियों को जहां अशुभ फल प्राप्त होगा वहीं कुछ ऐसी राशियां हैं जिसके लिए यह ग्रहण धनलाभ लेकर आएगा। आइए जानते हैं शनिश्चरी अमावस्या पर लगने वाला यह ग्रहण राशियों पर क्या प्रभाव लेकर आएगा।
Surya Grahan 2022: आज शनिश्चरी अमावस्या के दिन लगेगा सूर्य पर 'ग्रहण', राशि के अनुसार जानें कैसा होगा इसका असर
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sat, 30 Apr 2022 09:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन