Surya Grahan 2021: सूर्य ग्रहण और शनि अमावस्या आज एक साथ, संकट से बचने के लिए करें ये उपाय
Surya Grahan 2021: आज साल का अंतिम सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। हालांकि भारत में यह सूर्य ग्रहण नहीं दिखाई देगा जिस कारण इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। सूर्य ग्रहण प्रातः 10 बजकर 59 मिनट पर शुरू होगा, जो दोपहर 03 बजकर 07 मिनट पर समाप्त होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Surya Grahan 2021 Upay : आज साल का अंतिम सूर्य ग्रहण है। हिन्दू पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष मास की अमावस्या को पड़ने वाला सूर्य ग्रहण काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसी दिन शनि अमावस्या भी पड़ रही है। सूर्य ग्रहण के दौरान ढेर सारे ऐसे कार्य होते हैं जो वर्जित होते हैं। इस दौरान न तो कोई पूजा की जाती है और न ही कोई अन्य कार्य। सभी अमावस्या में से शनि अमावस्या को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। हालांकि भारत में यह सूर्य ग्रहण नहीं दिखाई देगा जिस कारण इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। सूर्य ग्रहण कल यानि 4 दिसम्बर को प्रातः 10 बजकर 59 मिनट पर शुरू होगा, जो दोपहर 03 बजकर 07 मिनट पर समाप्त होगा।
आइए जानते हैं इस दौरान संकट से बचने के लिए क्या उपाय करने चाहिए।
संकट से बचने के लिए करें ये काम
सूर्य ग्रहण और शनि अमावस्या का समय लगभग साथ ही पड़ रहा है. ऐसे में सूर्य ग्रहण के साथ ही शनि देव के प्रकोप का भी सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में इससे बचने के लिए आपको कुछ काम करने होंगे।
संकट से बचने के लिए करें ये उपाय
- सूर्य ग्रहण और शनि अमावस्या के दिन पंचामृत स्नान, तिल-तेल से शनि देव का अभिषेक करें और इस के साथ ही शनि चालीसा का पाठ करने से संकट दूर होते हैं।
- शनि अमावस्या और सूर्य ग्रहण एक दिन ही पड़ रहे हैं इसलिए ऐसे में दान करना काफी शुभ माना जाता है।
- शनि अमावस्या के दिन पड़ने वाले सूर्य ग्रहण के दौरा आप तेल, जूते-चप्पल, लकड़ी का पलंग, छाता, काले कपड़े और उड़द की दाल का दान कर सकते हैं। ऐसा करने से शनि दोष भी दूर होता है।
- जब सायं को सूर्य ग्रहण समाप्त हो जाए उसके बाद घर में गंगाजल से छिड़काव करें और साथ ही पुनः स्नान करें।
- ग्रहण के दौरान ये भी ध्यान रखें कि खाने पीने कि चीजों में तुलसी डालकर रखें। मान्यता है ऐसा करने से खाने पीने कि चीजों में ग्रहण का प्रभाव नहीं पड़ता।