फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Surya Gochar 2022 Surya Dev changes zodiac on Makar Sankranti the people of these zodiacs get prosperity

Surya Gochar 2022: मकर संक्रांति पर सूर्य देव करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशि के जातक होंगे धनवान

Mon, 03 Jan 2022 07:58 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 03 Jan 2022 07:58 AM IST
सार

Surya Gochar 2022: सूर्य शक्ति और यश का प्रतीक माना जाता है और साथ ही सूर्य ग्रहों का राजा भी कहा जाता है ऐसे में सूर्य जब किसी कुंडली में मजबूत स्थिति में होता है तब व्यक्ति कि नेतृत्व क्षमता, मान प्रतिष्ठा और समृद्धि में वृद्धि होती है। ऐसे में 14 जनवरी को मकर राशि में जब सूर्य प्रवेश करेंगे तो कुछ राशियों को सुख समृद्धि की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं कौन से राशियां हैं जिस पर सूर्य देव मेहरबान होंगे। 

विज्ञापन
Surya Gochar 2022 Surya Dev changes zodiac on Makar Sankranti the people of these zodiacs get prosperity
सूर्य - फोटो : self

विस्तार

Surya Gochar 2022: नववर्ष पर सूर्य ग्रह पहली बार राशि परिवर्तन करेंगे। मकर संक्रांति वाले दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तब मकर संक्रांति मनाई जाती है। खगोलीय दृष्टि से देखें तो सूर्य जब दक्षिणायन से उत्तरायण होते हैं, या पृथ्वी का उत्तरी गोलार्ध सूर्य की ओर मुड़ जाता है उस दिन मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। जैसा कि सब जानते हैं सूर्य शक्ति और यश का प्रतीक माना जाता है और साथ ही सूर्य ग्रहों का राजा भी कहा जाता है ऐसे में सूर्य जब किसी कुंडली में मजबूत स्थिति में होता है तब व्यक्ति कि नेतृत्व क्षमता, मान प्रतिष्ठा और समृद्धि में वृद्धि होती है। ऐसे में 14 जनवरी को मकर राशि में जब सूर्य प्रवेश करेंगे तो कुछ राशियों को सुख समृद्धि की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं कौन से राशियां हैं जिस पर सूर्य देव मेहरबान होंगे। 

विज्ञापन

Surya Gochar 2022 Surya Dev changes zodiac on Makar Sankranti the people of these zodiacs get prosperity
राशि

सिंह राशि:  मकर राशि में सूर्य का गोचर आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। यदि सिंह राशि के जो जातक सरकारी नौकरी से जो जुड़े हैं उन्हें अपार सफलता मिलने की संभावना है वहीं कुछ जातकों की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आने की संभावना है। इस दौरान आपकी मन में जो भी मनोकामना है वो जल्द ही पूर्ण होने की संभावना है। काफी समय से आपका जो धन रुका हुआ था वो जल्द वापस आएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Surya Gochar 2022 Surya Dev changes zodiac on Makar Sankranti the people of these zodiacs get prosperity
राशि

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मकर राशि का गोचर काफी शुभ फल लेकर आएगा। आपकी वाक पटुता आपको लाभ दिलाने  में सफल रहेगी। कार्यसंबंधी मामलों में आपको आपके पक्ष में परिणाम प्राप्त होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में इस दौरान आप जो भी कार्य करेंगे उसकी सराहना होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी तरक्की आपको आर्थिक लाभ भी प्रदान कराएगी। 

विज्ञापन

Surya Gochar 2022 Surya Dev changes zodiac on Makar Sankranti the people of these zodiacs get prosperity
राशि

मकर राशि: मकर राशि के जातको की बात करें तो सूर्य ग्रह आपकी राशि में ही प्रवेश कर रहे हैं जो आपको प्रसिद्धि दिला सकते हैं। यदि आप मकर राशि के जातक सरकारी नौकरी में है तो आपकी पदोन्नति होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपको एक नई ऊंचाइयां मिलेंगी। चूंकि मकर सक्रांति के दौर सूर्य और शनि कि युति होगी जो आपको आर्थिक लाभ प्रदान करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed