{"_id":"5eb394281165f464f37ed96b","slug":"super-flower-moon-2020-buddha-purnima-on-7-may-time-and-effect","type":"story","status":"publish","title_hn":"Super Flower Moon 2020: आज दिखाई देगा साल का आखिरी सुपरमून, कुछ ऐसा दिखेगा चांद","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
Super Flower Moon 2020: आज दिखाई देगा साल का आखिरी सुपरमून, कुछ ऐसा दिखेगा चांद
Thu, 07 May 2020 10:34 AM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Thu, 07 May 2020 10:34 AM IST
विज्ञापन
super moon 2020
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Super Flower Moon 2020 सात मई, बुद्ध पूर्णिमा के दिन साल 2020 का आखिरी सुपरमून दिखाई देगा। सुपरमून इससे पहले 7 अप्रैल को दिखाई दिया था। जो पिंक सुपर मून था। सूपर मून के समय चांद का आकार आम दिनों की तुलना में 14 प्रतिशत बड़ा और 30 प्रतिशत अधिक चमकदार हो जाता है।
विज्ञापन
क्या होता है सुपरमून super flower moon
7 मई को साल का आखिरी सुपरमून है। सुपरमून उसे कहते हैं जब चंद्रमा अपनी कक्षा में चक्कर काटते हुए पृथ्वी के सबसे करीब आ जाता है। चांद के पृथ्वी के नजदीक आने पर चंद्रमा का आकार और चमक काफी बढ़ जाती है। सुपरमून पर चांद और पृथ्वी की के बीच की दूरी 3,61,184 किलोमीटर की होती है जबकि आम दिनों में यह औसत दूरी 3,84,400 किलोमीटर की होती है।
विज्ञापन
फ्लावर मून का नाम क्यों super flower moon
साल के इस आखिरी सुपरमून का नाम फ्लावर मून रखा गया है। इसके पहले 7 अप्रैल को दिखाई देने वाले सुपरमून की नाम पिंक सुपरमून था। पिंक सुपरमून नाम के पीछे अमेरिका में बसंत के मौसम में खिलने वाले एक फूल के नाम पर रखा गया। इसी तरह मई के महीने में पड़ने वाले सुपरमून को फ्लॉवर मून कहते हैं। दरअसल इस नाम के पीछे अमेरिका के आदिवासियों द्वारा मई के महीने की पूर्णिमा के दिन उनके इलाके में बड़ी संख्या में फूल खिलने की वजह से रखा गया। फ्लावर मून के अलावा इसे मिल्क मून भी कहते हैं।
विज्ञापन
भारत में सुपरमून का नजारा
7 मई को आकाश में सूपरमून का नजारा शाम के 4 बजकर 15 मिनट पर दिखाई देगा जिसमें चांद बहुत ही खूबसूरत, चमकीली और बड़ा दिखाई देगा। भारत में इस समय पर दिन निकलने की वजह से चांद का यह नजारा नंगी आंखों से नहीं देखा जा सकेगा। हालांकि इसे लाइव टेलीकास्ट से देखा जा सकेगा।