Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार के दिन जरूर करें ये पांच उपाय, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा
मां लक्ष्मी की आराधना करने से सुख-समृद्धि और भौतिक ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। शास्त्रों के अनुसार. शुक्रवार के दिन कुछ खास उपाय करने से कई तरह के लाभ मिलते हैं। आइए जानते हैं कि शुक्रवार के दिन क्या उपाय करने चाहिए।
विस्तार
Shukrawar Upay: शुक्रवार का दिन विशेष रूप से धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन को मां लक्ष्मी की असीम कृपा पाने के लिए सबसे उचित माना गया है। मां लक्ष्मी की आराधना करने से सुख-समृद्धि और भौतिक ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। शास्त्रों के अनुसार. शुक्रवार के दिन कुछ खास उपाय करने से कई तरह के लाभ मिलते हैं। इस दिन कुछ खास उपाय करने से आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने, व्यापार में लाभ सुनिश्चित करने, जीवन की समस्याओं का समाधान निकालने में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको शुक्रवार के दिन किए जाने वाले कुछ खास उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, तो आइए जानते हैं कि शुक्रवार के दिन क्या उपाय करने चाहिए।
शुक्रवार के उपाय
- अगर आप अपने जीवन में खुशियां बनाये रखना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन बाजार से मां लक्ष्मी की कमल के फूल पर विराजमान एक तस्वीर खरीदकर लाएं और अपने मंदिर में इसे स्थापित करें। इसके बाद देवी मां को पुष्प अर्पित करें और धूप-दीप आदि से पूजन करें।
- अपने सौभाग्य में बढ़ोतरी करने के लिए शुक्रवार के दिन एक रुपये का सिक्का लें और उसे घर के मंदिर में मां लक्ष्मी के आगे रख दें। इसके बाद मां लक्ष्मी की नियमानुसार पूजा-अर्चना करें। साथ ही उस सिक्के की भी उसी तरह पूजा करें। शुक्रवार को पूरे दिन सिक्के को मंदिर में ही रखा रहने दें और अगले दिन उठाकर एक लाल कपड़े में बांधकर अपने पास रख लें।
- बेहतर स्वास्थ्य के लिए शुक्रवार के दिन आपको मां लक्ष्मी के मंदिर में शंख चढ़ाना चाहिए। इस दिन देवी मां को घी और मखाने का भोग लगाने से भी स्वास्थ्य में लाभ मिलता है। साथ ही मां लक्ष्मी के आगे हाथ जोड़कर अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिये प्रार्थना भी करनी चाहिए।
- धन सम्पदा में बढ़ोतरी पाने के लिए शुक्रवार के दिन एक छोटा-सा मिट्टी का कलश लें और उसमें चावल भर दें। इसके बाद चावल के ऊपर एक रुपये का सिक्का और एक हल्दी की गांठ रख दें। फिर इस पर एक ढक्कन लगाकर, मां लक्ष्मी का आशीर्वाद लेकर उसे किसी पुजारी को दान कर दें। इससे आपकी धन-सम्पदा में खूब बढ़ोतरी होती है।
- व्यापार में लाभ पाने के लिए शुक्रवार के दिन आपको स्नान आदि के बाद साफ कपड़े पहनकर, एक आसन पर बैठकर मां लक्ष्मी के मंत्र का जप करते हुए उनकी पूजा करनी चाहिए। 'ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः' का जाप करने से आपको अपने बिजनेस में लाभ प्राप्त हो सकता है। इस मंत्र का कम से कम 11 बार जप करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।