Astrology: कुंडली में शुक्र ग्रह के कमजोर होने पर करें ये ज्योतिषीय उपाय, जानिए शुक्र ग्रह का ज्योतिषीय महत्व
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत भाव में होते हैं तो ऐसे व्यक्ति को सभी तरह की सुख- सुविधाएं प्राप्ति होती हैं। इसके अलावा इन व्यक्तियों का वैवाहिक जीवन अच्छे से बीतता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैदिक ज्योतिषशास्त्र में शुक्र ग्रह को वैवाहिक सुख, भोग विलासिता, सौंदर्य, ऐशोआराम, लग्जरी लाइफ का कारक ग्रह माना गया है। ज्योतिष में शुक्र ग्रह को एक शुक्र ग्रह माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत भाव में होते हैं तो ऐसे व्यक्ति को सभी तरह की सुख- सुविधाएं प्राप्ति होती हैं। इसके अलावा इन व्यक्तियों का वैवाहिक जीवन अच्छे से बीतता है। शुक्र व्यक्ति की कुंडली में शुक्र ग्रह लग्न भाव में विराजमान हो तो ऐसे व्यक्ति बहुत ही सुंदर काया और आकर्षक व्यक्तित्व के धनी होते हैं। वहीं अगर जिन व्यक्तियों की कुंडली में शुक्र कमजोर होते हैं उन्हें वैवाहिक जीवन समेत तमाम तरह की सुख-सुविधा के लिए परेशान होना पड़ता है।
कुंडली में शुक्र ग्रह के अशुभ होने के संकेत
- अगर जीवन में भौतिक चीजों की कमी होने लगे या फिर आर्थिक परेशानियां आन लगे तो समझिए शुक्र ग्रह कुंडली में कमजोर है।
- दरिद्रता आने पर भी कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर होने की निशानी है।
- जब व्यक्ति का समाज में मान-सम्मान कम होने लगे और उसका आकर्षण धीरे-धीरे कम हो तो यह कमजोर शुक्र के संकेत हैं।
- अगर वैवाहिक जीवन में तनाव आने लगे, बेवजह विवाद बढ़ने लगे या फिर व्यक्ति के जीवन में स्त्री का सुख मिलना बंद हो जाए यह कमजोर शुक्र की संकेत हैं।
कुंडली में शुभ शुक्र के संकेत
- जब व्यक्ति के जीवन में अचानक से भौतिक सुखों में वृद्धि होने लगे तो यह शुक्र के शुभ संकेत हैं।
- व्यक्ति को किसी कार्य में अचानक से लगातार सफलताएं मिलने प्रारंभ होने लगे तो समझिए यह मजबूत शुक्र के संकेत हैं।
- जब व्यक्ति के जीवन में सुख-सुविधाओं और मान-सम्मान में वृद्धि होने लगे तो कुंडली में शुक्र मजबूत मजबूत होता है।
- कुंडली में शुक्र ग्रह के मजबूत होने पर व्यक्ति कला और मनोरंजन के क्षेत्र में सफलताएं प्राप्त करता है।
शुक्र ग्रह को मजबूत करने के उपाय
- महिलाओं का सम्मान करने पर शुक्र ग्रह मजबूत होते हैं।
- सफेद रंग की चीजों का इस्तेमाल करने पर शुक्र ग्रह अच्छे परिणाम देते हैं।
- शुक्रवार और पूर्णिमा की तिथि पर शुक्र ग्रह से जुड़े मंत्रों का जाप करने से शुक्र मजबूत होते हैं।
- दान करने से कुंडली में शुक्र ग्रह अच्छे परिणाम देते हैं।
- कुंडली में शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए ओपल रत्न को धारण कर सकते हैं।