फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   shani sade sati on makar rashi 2021

ज्योतिष: पांच राशियों पर है शनि की साढ़ेसाती और दो पर ढैय्या, इन राशियों को जल्द मिलेगी मुक्ति

Tue, 17 Aug 2021 05:02 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 17 Aug 2021 05:02 PM IST
सार

धनु राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती का आखिरी चरण चल रहा है। शनि की साढ़ेसाती किसी राशि पर तीन चरणों में आती है।

विज्ञापन
shani sade sati on makar rashi 2021
24 जनवरी 2020 से शनिदेव मकर राशि में हैं। मकर राशि शनि की राशि है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शनि को क्रूर ग्रह माना गया है। मान्यता है कि जिस किसी पर भी शनि की अशुभ छाया पड़ जाती है उसके जीवन में तमाम तरह की परेशानियां शुरू हो जाती है।  शनिदेव हमेशा क्रूर व्यवहार करें ऐसा नहीं है। शनिदेव व्यक्ति को उसके कर्मो के आधार पर शुभ या अशुभ फल प्रदान करते हैं। हर एक व्यक्ति के जीवन में शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का सामना करना पड़ता है। जहां कुंडली में शनि के अशुभ होने पर व्यक्ति को कई तरह के कष्ट झेलने पड़ते हैं वहीं अगर कुंडली में शनि शुभ भाव में हैं तो व्यक्ति का रंक से राजा भी बना देते हैं। वर्तमान में शनिदेव मकर राशि में हैं इस कारण स तीन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती और दो पर शनि की ढैय्या चल रही है।

विज्ञापन


क्या है शनि की साढे़साती?
जातक की कुण्डली में चंद्रमा जिस राशि में जिस डिग्री पर बैठा है उससे 45 डिग्री की पहले में जब गोचर का शनि आता है तो शनि की साढ़ेसाती शुरू होती है। यह 45 डिग्री के दायरे में आने के साथ शुरू होती है और चंद्रमा से आगे निकलकर 45 डिग्री दूर चली जाए, तब तक चलती है। यह समय कुल साढ़े सात साल का होता है, इसी कारण इसे साढ़ेसाती कहते हैं। एक राशि तीस डिग्री की होती है। शनि का एक राशि में भ्रमण ढाई साल का होता है। चंद्रमा के दोनों ओर डेढ़ डेढ़ राशि यानी 45 डिग्री तक इसका भ्रमण यह स्थिति पैदा करता है। यानि ढाई ढाई साल के तीन हिस्से किए जा सकते हैं।
विज्ञापन


धनु, मकर और कुंभ राशि पर साढ़ेसाती
24 जनवरी 2020 से शनिदेव मकर राशि में हैं। मकर राशि शनि की राशि है। शनि के मकर राशि में विराजमान होने के कारण इस पर साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है। 

धनु राशि पर साढ़ेसाती 
धनु राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती का आखिरी चरण चल रहा है। शनि की साढ़ेसाती किसी राशि पर तीन चरणों में आती है। पूरी तरह से साल 2023 में धनु राशि पर से शनि की साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मकर राशि पर साढ़ेसाती 
मकर राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है। 2025 में मकर राशि से शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव खत्म हो जाएगा। शनि जब मीन राशि में गोचर करेंगे तब मकर राशि के जातकों को शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव से मुक्ति मिलेगी। 

कुंभ राशि पर साढ़ेसाती
शनि के मकर राशि में गोचर करने के कारण कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है। कुंभ राशि पर साढ़ेसाती होने की वजह से कई तरह की परेशानियां पीछा करती हैं। कुंभ राशि से पूरी तरह शनि की साढ़ेसाती 23 जनवरी 2028 को हटेगी।


शनिदोष के उपाय
ज्योतिष में शनिदोष से छुटकारा पाने और अपने ऊपर शनिदेव की कृपा के लिए रुद्राक्ष की माला से ऊं शं शनैश्चराय नमा के मंत्रों का 108 बार जाप करें। जो जातक शनि के मंत्रों का लगातार जाप करता रहता है उसकी परेशानियां  धीरे-धीरे खत्म हो जाती है और घर पर सुख और समृद्धि का वास हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed