फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   shani jayanti 2020 chant these shani mantra

शनि जयंती पर इन 5 मंत्रों से दूर करें शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव, 5 राशियां हैं घेरे में

Fri, 22 May 2020 03:02 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 22 May 2020 03:02 AM IST
सार

  • 22 मई को शनि जयंती है।
  • शनि जयंती के दिन कुछ उपाय करने से दूर हो जाते शनि दोष

विज्ञापन
shani jayanti 2020 chant these shani mantra
शनि जयंती 2020: इस साल 22 मई, शुक्रवार को शनि जयंती है।

विस्तार

शनि जयंती का दिन शनिदेव को प्रसन्न करने का होता है। इस बार शनि जयंती विशेष योग में आ रही है। शनि जयंती 22 मई शुक्रवार के दिन है। शनिदेव बहुत ही धीमी गति से चलने वाले ग्रह हैं। 30 साल के बाद शनि स्वयं की राशि में गोचर हुए है फिर इसके बाद 11 मई को अपनी ही राशि में वक्री हुए हैं। शनि के वक्री होने पर इस बार शनि जयंती मनाई जा रही है। शनि के वक्री होने के कारण जिन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या चल रही है तो उनके ऊपर इसका विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा। शनि जयंती के मौके पर शनि के मंत्र के जाप करने से राशियों पर चल रहा बुरा प्रभाव कम हो सकता है।

विज्ञापन


विज्ञापन


शनि जयंती 2020:  ऐसे लोगों पर हमेशा बने रहती है शनि देव की बुरी नजर
विज्ञापन
विज्ञापन


इन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती- धनु, मकर और कुंभ
इन राशियों पर शनि की ढैय्या      - मिथुन और तुला

शनि का पौराणिक मंत्र
ऊँ ह्रिं नीलांजनसमाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम। छाया मार्तण्डसम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम्।।

शनि का वैदिक मंत्र
ऊँ शन्नोदेवीर- भिष्टयऽआपो भवन्तु पीतये शंय्योरभिस्त्रवन्तुनः।

तांत्रिक शनि मंत्र: 
ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।

Shani Jayanti 2020: जानिए शनि जयंती पर राशिनुसार क्या करने से मिलेगी शनिदेव की कृपा

शनि बीज मंत्र
ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।

सामान्य मंत्र-
ॐ शं शनैश्चराय नमः।

शनि गायत्री मंत्र
ऊँ भगभवाय विद्महैं मृत्युरुपाय धीमहि तन्नो शनिः प्रचोद्यात्

शनिदोष से छुटकारा पाने के 7 महाउपाय
- हनुमान जी उपासना करें।
- गरीबों का दान करें।
- शनिवार के दिन शनि को तेल चढ़ाएं।
- उड़द दाल का दान करें।
- ब्राह्राणों को भोजन कराएं।
- पीपल के पेड़ के नीचे तेल का दीया जलाएं।
- काले कुत्ते को घी की रोटी खिलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed