{"_id":"5ec4f5ec8ebc3e90393c1129","slug":"shani-jayanti-2020-auspisious-day-puja-muhurat-vidhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shani Jayanti 2020: इस 22 मई को शनि जयंती पर बन रहा दुर्लभ संयोग","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
Shani Jayanti 2020: इस 22 मई को शनि जयंती पर बन रहा दुर्लभ संयोग
Wed, 20 May 2020 02:48 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Wed, 20 May 2020 02:48 PM IST
विज्ञापन
शनि जयंती 2020: इस साल 22 मई, शुक्रवार को शनि जयंती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि पर शनि देव का जन्म हुआ था। इसलिए इस साल 22 मई, शुक्रवार को शनि जयंती है। शास्त्रों में शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है। शनि से न सिर्फ आमजन भयभीत रहता है बल्कि देवतागण, असुर और राजा भी डरे हुए होते हैं। इस साल शनि जयंती पर दुर्लभ संयोग बन रहा है। जिसके कारण शनि जयंती विशेष रहेगी। हालांकि इस समय पूरा विश्व कोरोना के चपेट में है ऐसे में शनि जयंती बहुत ही सीमित तौर पर मनाई जाएगी।
विज्ञापन
Shani Jayanti 2020: जानिए शनिदेव से जुड़ी 10 जानकारियां
विज्ञापन
ज्योतिष में शनि
ज्योतिष में शनि को न्यायाधीश की भूमिका में सबको न्याय देने को कहा गया है। शनिदेव अच्छे कर्म करने पर अच्छा फल और बुरे कर्म करने पर बुरा फल देते हैं। शनि देव मकर और कुंभ राशियों के स्वामी है। जो भी भक्त शनि जयंती के अवसर पर उनकी सच्चे मन से पूजा करता है शनि देव उस पर अपनी कृपा जरूर बरसाते हैं।
विज्ञापन
इस शनि जयंती पर दुर्लभ संयोग
इस बार शनि जयंती पर चार ग्रह एक ही राशि में विराजमान रहेंगे। शनि मकर राशि में गोचर है जो इनकी स्वयं की राशि है इस दिन गुरु भी मकर राशि में रहेंगे। ऐसा माना जाता है कि यह संयोग कई वर्षो के बाद बन रहा है। इस दिन शनि जयंती के मौकेर पर सूर्य , चंद्र, बुध और शुक्र एक साथ वृषभ राशि में रहेंगे। चार ग्रहों का एक ही दिन में एक ही राशि में रहने का यह दुर्लभ संयोग बन रहा है।