फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   shaligram puja vidhi or niyam follow these rules keeping shaligram at home

घर में शालीग्राम रखते समय रखें इन नियमों का ध्यान, अन्यथा रुष्ट हो जाएंगे श्री हरि

Thu, 02 Dec 2021 07:44 AM IST
शशि सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 02 Dec 2021 07:44 AM IST
विज्ञापन
shaligram puja vidhi or niyam follow these rules keeping shaligram at home
शालीग्राम को घर में रखने से विष्णु जी की कृपा भी प्राप्त होती है (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pinterest

शालिग्राम जी के बारे में तो सभी लोग जानते हैं। ये काले रंग के गोल चिकने पत्थर के स्वरूप में होते हैं। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार शालीग्राम जी भगवान श्री हरि विष्णु जी का विग्रह स्वरूप हैं। हिंदू धर्म को मानने वाले ज्यादातर लोगों को पूजा स्थान पर शालीग्राम जी भी स्थापित होते हैं। शास्त्रों के अनुसार, जिन घरों में शालीग्राम जी होते हैं और नियम पूर्वक उनका पूजन किया जाता है, वहां पर हमेशा भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है। यदि आपके घर में शालीग्राम जी हैं तो कुछ बातों को ध्यान में जरूर रखना चाहिए, माना जाता है कि इनकी पूजा में भूल होने से भगवान विष्णु रुष्ट हो सकते हैं। प्रत्येक देवी-देवताओं की तरह इनके पूजन से संबंधित भी कुछ नियम बताए गए हैं जिन्हें ध्यान में रखना आवश्यक होता है। तो चलिए जानते हैं शालिग्राम जी की पूजा के नियम।

विज्ञापन


शालीग्राम जी को घर में रखने के पूजा संबंधी नियम-

  • शास्त्रों के अनुसार, शालीग्राम जी को किसी संत आदि से लेकर ही अपने घर में रखना चाहिए। यह बहुत शुभ माना जाता है।
  • विज्ञापन
  • शालीग्राम जी को न ही किसी शादी-शुदा व्यक्ति से लेना चाहिए और न ही किसी शादी-शुदा व्यक्ति को देना चाहिए।
  • यदि आपके घर में शालीग्राम जी हैं तो साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, अन्यथा आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • शालीग्राम जी की पूजा करते समय ध्यान रखें कि उनके ऊपर अक्षत चढ़ाना वर्जित माना गया है। यदि किसी स्थिति में अक्षत का प्रयोग कर रहे हैं तो हल्दी से रंगने के बाद ही करें।
  • शालीग्राम जी विष्णु जी का ही स्वरूप हैं इसलिए इनकी पूजा में तुलसी के पत्तों का प्रयोग करना चाहिए।
  • यदि घर में शालीग्राम जी रखे हैं और उनकी पूजा करते हैं तो नियमपूर्वक प्रतिदिन पूजन करना चाहिए। 
  • इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि शालीग्राम जी की पूजा का क्रम नहीं टूटना चाहिए।
     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed