फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   yeddyurappa will pass majority test or not what kundali predictions says

भविष्यवाणी: येदियुरप्पा पर शनि की साढ़ेसाती का हुआ असर, सीएम पद से दिया इस्तीफा

Sat, 19 May 2018 04:25 PM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 19 May 2018 04:25 PM IST
विज्ञापन
yeddyurappa will pass majority test or not what kundali predictions says
आखिर एक बार फिर येदियुरप्पा की कुंडली में शनि भारी पड़े। शनिवार को हुए फ्लोर टेस्ट से पहले ही उन्होंने अपना इस्तीफा दे दिया।कर्नाटक विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के पास पर्याप्त संख्या बल ना होने के कारण येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा। 
विज्ञापन


येदियुरप्पा की जन्मकुंडली के अनुसार इस समय उनकी कुंडली में शनि की साढ़ेसाती चल रही हैं। 17 मई को येदियुरप्पा ने जिस समय शपथ लिया था उस समय उनकी कुंडली में अष्टम भाव में मंगल और केतु की दशा थी। मंगल और केतु की स्थिति नकारात्मक प्रभाव देती है। इसके अलावा कुंडली का आठवां  अशुभ और विवाद का कारक माना जाता है। 
विज्ञापन


बी.एस. येदियुरप्पा का जन्म 27 फरवरी 1943 को तड़के 3 बजे कर्नाटक के मांडया जिले में धनु लग्न में कुंडली के छठे भाव में हुआ था। बी.एस. येदियुरप्पा की कुंडली में शनि की महादशा और टेढ़ी नजर है जिसके कारण उनका विधानसभा में बहुमत हासिल करना मुश्किल दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले जब बी.एस. येदियुरप्पा पहली बार मुख्यमंत्री बने थे केवल 7 दिन के बाद ही बहुमत साबित न करने के कारण उनकी कुर्सी चली गयी थी। जब वह दोबारा मुख्यमंत्री बने थे तो उनके ऊपर भ्रष्टाचार के कारण उन्हें अपनी कुर्सी छोड़नी पड़ी थी और जेल जाना पड़ा था। उस दौरान भी इन पर शनि की अशुभ छाया पड़ी थी।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed