वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सितंबर का महीना बहुत ही खास रहने वाला होगा। इस माह कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा और कई ग्रहों की चाल भी बदलेगी। जिसका प्रभाव देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर भी देखने को मिलेगा। सितंबर माह में शुक्र और बुध ग्रह की स्थिति में बदलाव के चलते मालव्य, भद्र और लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण होगा। इन राजयोगों के चलते कई राशियों के करियर-कारोबार और आर्थिक स्थिति में बदलाव देखने को मिलेगा। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक 2 सितंबर 2026 को शुक्र ग्रह अपनी स्वराशि तुला में गोचर करेंगे, जिससे मालव्य राजयोग बनेगा। इसके बाद 7 सितंबर को बुध ग्रह स्वराशि कन्या में गोचर करेंगे, जिससे भद्र महापुरुष राजयोग बनेगा। फिर 26 सितंबर को लक्ष्मी नारायण राजयोग बनेगा। इस दिन बुध तुला राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से शुक्रदेव विराजमान हैं,जिससे बुध-शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण होगा। आइए जानते हैं इन राजयोगों के बनने के कारण सबसे ज्यादा किन राशियों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा।
सितंबर में बनेगा कई दुर्लभ राजयोगों का संयोग, इन राशियों के लिए लाभ प्राप्ति के सुनहरे अवसर
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Thu, 20 Aug 2026 07:23 PM IST
सार
सितंबर माह में कई ग्रहों का गोचर होगा जिससे कई तरह का राजयोगों का निर्माण होगा जिसमें मुख्य रूप से मालव्य, भद्र और लक्ष्मी नारायण राजयोग खास तौर पर बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन