फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किस क्षेत्र में शिक्षा और काम करेंगे बताती है आपकी कुंडली

Wed, 08 Jun 2016 12:09 PM IST
सचिन मल्होत्रा/ज्योतिषशास्त्री
सचिन मल्होत्रा/ज्योतिषशास्त्री Updated Wed, 08 Jun 2016 12:09 PM IST
विज्ञापन
what career and job is best for you according to astrology
कुंडली

जन्म कुंडली में बने ग्रह-नक्षत्रों के योगों के आधार पर यह जाना जा सकता है की किस क्षेत्र में शिक्षा या प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद आपको अच्छी नौकरी मिल सकती है। आइये इस विषय से संबंध‌ित ज्योतिष के कुछ योगों को देखें और म‌िलाएं अपनी जन्मपत्री खुद जान जाएंगे क‌ि आप क‌िन क्षेत्रों में सफल होंगे।

वाण‌िज्य के क्षेत्र में कैर‌ियर

what career and job is best for you according to astrology
वाण‌िज्‍य

ज्योत‌िषशास्‍त्र के अनुसर कुंडली में दूसरे घर यानी धन स्‍थान, पांचवें (शिक्षा) और सातवें ( व्यापार ) स्‍थान के स्वामियों का परस्पर संबंध है तो व्यक्ति वाण‌िज्य व‌िषय में श‌िक्षा प्राप्त करता है। इसके साथ यदि कुंडली में गुरु और बुध भी बलवान होकर इन भावों से संबंध बनाता है तब व्यक्त‌ि चार्टेड अकाउंटेंट, मार्केटिंग, बीमा, शेयर, फाइनेंस, अर्थशास्त्र के क्षेत्र में कैर‌ियर बनाने में कामयाब होता है।

तो बनते हैं च‌िक‌ित्सक

what career and job is best for you according to astrology
च‌िक‌ित्‍सक

जन्म कुंडली में चन्द्रमा जल तत्व की राशि में हो कर पाप ग्रहों शन‌ि, राहु, केतु, सूर्य या मंगल से दृष्ट हो तथा बलवान गुरु दशम या लग्न को प्रभावित करें तो व्यक्त‌ि च‌िक‌ित्सक बन सकता है। चन्द्रमा और शुक्र या चन्द्रमा और बुध यदि मिलकर लग्न को देखें तो व्यक्ति च‌िक‌ित्सा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकता है। इन योगों के साथ साथ बलवान मंगल और राहु व्यक्ति को कुशल शल्य च‌िक‌ित्सक बनाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फ‌िल्मों में तब म‌िलती है कामयाबी

what career and job is best for you according to astrology
अभ‌िनय

कुंडली में शुक्र और चन्द्रमा शुभ ग्रहों की राशि में हो कर पंचम भाव से सम्बंधित हों तो व्यक्ति कला विषयों की शिक्षा लेता है।इसके साथ कुंडली में तीसरे और दसवें भाव का सम्बन्ध शुभ ग्रहों से बन जाये तो जातक को संगीत, कला , मनोरंजन, एक्टिंग आदि के क्षेत्र में कैरियर बनाने का अवसर मिलता है। कला के क्षेत्र में अच्छे कैरियर के लिए जन्म लग्न और नवमांश लग्न पर शुभ ग्रहों का प्रभाव परमावश्यक है।

विज्ञापन

तब आप बनते हैं इंजीन‌ियर

what career and job is best for you according to astrology
इंजीन‌ियर

कुंडली में बलवान शनि, मंगल, सूर्य या राहु-केतु का संबंध पंचम और दशम भाव से बन जाये तो व्यक्ति इंजीनियरिंग में कैरियर बना सकता है। केतु , बुध और मंगल का पंचम भाव से सम्बन्ध कंप्यूटर, सूचना तकनीक , दूरसंचार, इलेक्ट्रॉनिक आदि क्षेत्रों में जातक को कैरियर बनाने का अवसर प्रदान करता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed