फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   weekly horoscope of mithun rashi saptahik rashifal 03 to 09 March 2025

Gemini Weekly Horoscope (03 to 09 March): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 02 Mar 2025 04:05 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 02 Mar 2025 04:05 PM IST
सार

Saptahik Mithun Rashifal: सप्ताह के मध्य में किसी विषय को लेकर परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद पैदा हो सकता है। इस दौरान अपनी वाणी और व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें और मतभेद को मनभेद में न बदलने दें। 

विज्ञापन
weekly horoscope of mithun rashi saptahik rashifal 03 to 09 March 2025
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

मिथुन

विज्ञापन

मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने सोचे हुए कार्यों को समय पर मनचाहे तरीके से पूरा करने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता बनी रहेगी। इस सप्ताह आपको अपने मन में किसी भी प्रकार के नकारात्मक विचार या भाव लाने की बजाय हाथ आए अवसर को अच्छे से भुनाते हुए अपने कार्य को समय पर करने का प्रयास करना चाहिए। मिथुन राशि के जातकों को सप्ताह के पूर्वार्ध में कतिपय समस्याएं रह सकती हैं लेकिन उत्तरार्ध में अपेक्षित सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होगी। इस दौरान कार्यक्षेत्र में बेहतर स्थितियां बनेंगी और उच्च अधिकारियों के साथ अधीनस्थ लोगों का समर्थन और सहयोग प्राप्त होगा।

Rahu Ketu Gochar: जल्द ही राहु-केतु बदलने जा रहे अपनी चाल, इन राशि के जातकों को रहना होगा सावधान
विज्ञापन


यदि आप कारोबार के विस्तार के लिए धन आदि के प्रबंध में जुटे थे तो इस सप्ताह के अंत तक आपकी यह समस्या भी दूर हो जाएगी। बाजार में फंसा पैसा अप्रत्याशित रूप से बड़ी आसानी से निकल आएगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा संभव है। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए लोगों को सुनें ज्यादा और बोलें कम। प्रेम संबंध और वैवाहिक संबंध को बेहतर बनाए रखने के लिए आपसी विश्वास को मजबूत करें तथा अपने पार्टनर पर हावी होने का प्रयास न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी को दूर्वा चढ़ाकर श्री गणपति स्तोत्रम् अथवा गणेश अष्टकं का पाठ करें।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed