Aries Weekly Horoscope ( 16 to 22 December): जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह
Aries Weekly Horoscope: मेष राशि के जातकों के जीवन में शुभता और सौभाग्य का साथ बना हुआ है। इस सप्ताह आपको करियर कारोबार से जुड़ा कोई बड़ा अवसर हाथ लग सकता है।
विस्तार
मेष
मेष राशि के जातकों के जीवन में शुभता और सौभाग्य का साथ बना हुआ है। इस सप्ताह आपको करियर कारोबार से जुड़ा कोई बड़ा अवसर हाथ लग सकता है। सप्ताह के पूर्वार्ध में सत्ता-सरकार अथवा किसी संस्थान से जुड़े प्रभावी व्यक्ति के साथ आपके संबंध बनेंगे, जिसकी मदद से आप अपना कोई बड़ा काम निकालने में सफल हो जाएंगे। चूंकि आपका भाग्य इस समय प्रबल है इसलिए आप जिस दिशा में आप कदम आगे बढ़ाएंगे आपको उस ओर सफलता प्राप्त होगी।
नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह पूरी तरह से अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में सीनियर आप पर पूरी कृपा बरसाते हुए नजर आएंगे। आपको पद प्रतिष्ठा का लाभ होगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो इस सप्ताह के मध्य में आप अपने कार्य को विस्तार देने की दिशा में प्रयास कर सकते हैं। इस दौरान नए कार्यों की शुरुआत संभव है। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक किसी तीर्थ अथवा पर्यटन स्थल पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। इस दौरान आपका मन धार्मिक-आध्यात्मिक और सामाजिक कार्यों में खूब रमेगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल रहने वाला है। लव पार्टनर के साथ संबंध पहले से ज्यादा मजबूत होगा। परिवार में आपको भाई-बहनों से पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान हनुमान जी की पूजा में चालीसा का सात बार पाठ करें।
