Vishwakarma Puja 2024: विश्वकर्मा पूजा पर करें ये अचूक उपाय, घर में आएगी सुख-शांति
हिंदू धर्म में विश्वकर्मा जयंती को विशेष महत्व दिया गया है। इस दिन कुछ विशेष उपाय करने पर व्यक्ति को कई तरह के लाभ मिलते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि विश्वकर्मा पूजा के दिन कौन से उपाय किए जा सकते हैं, जिससे घर की परेशानियां दूर हो सकती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Vishwakarma Puja 2024 Upay: प्रत्येक वर्ष 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती मनाई जाती है। हिंदू पौराणिक कथाओं के मुताबिक, इसी दिन सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा जी के सातवें पुत्र विश्वकर्मा जी का जन्म हुआ था। भगवान विश्वकर्मा को दुनिया का पहला वास्तुकार माना जाता है। देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा के जन्मदिन के अवसर पर शिल्पकार, कारीगर या किसी भी मशीनरी द्वारा काम करने वाले लोग भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा करते हैं। साथ ही अपने कार्य में कुशलता और उन्नति की प्रार्थना करते हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार, भाद्रपद मास में जब सूर्य देव कन्या राशि में गोचर (प्रवेश) करते हैं, उसी दिन विश्वकर्मा जयंती मनाई जाती है। मान्यता है कि इसी समय विश्वकर्मा जी का जन्म हुआ था। इसलिए हर साल सूर्य गोचर के दिन ही लोग विश्वकर्मा जयंती का पर्व मनाते हैं।
हिंदू धर्म में विश्वकर्मा जयंती को विशेष महत्व दिया गया है। विश्वकर्मा पूजा के दिन विशेष तौर पर औजारों, निर्माण कार्य से जुड़ी मशीनों, दुकानों, कारखानों आदि की पूजा की जाती है। इसके अलावा इस विशेष अवसर पर कुछ विशेष उपाय करने पर व्यक्ति को कई तरह के लाभ मिलते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि विश्वकर्मा पूजा के दिन कौन से उपाय किए जा सकते हैं, जिससे घर की परेशानियां दूर हो सकती हैं।
इस साल सूर्य का कन्या राशि में प्रवेश 16 सितंबर 2024 को शाम 07:47 बजे होगा। लेकिन शाम के समय विश्वकर्मा जी की पूजा नहीं की जाती है। इसलिए 17 सितंबर 2024 को ही विश्वकर्मा पूजा यानी विश्वकर्मा जयंती मनाई जाएगी। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11:08 बजे से लेकर दोपहर 01:43 बजे तक है।
आर्थिक तंगी दूर करने के उपाय
यदि आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है, या घर में सुख-शांति की कमी है तो आपको प्रात: काल स्नान आदि कार्य करने के बाद घर के मंदिर में भगवान विश्वकर्मा की तस्वीर स्थापित करनी चाहिए। इसके बाद उनके सामने कलश रखें। इस कलश में जल भरें और देवता को अक्षत, फल, फूलों से बनी माला, चंदन, सुपारी और पीली सरसों आदि अर्पित करें। इस उपाय को सच्चे मन से करने से जल्द ही आपकी सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं।
विश्वकर्मा जयंती के दिन भगवान विश्वकर्मा की सच्चे मन से उपासना करने के बाद हाथ में फूल और अक्षत लें। इसके दौरान विश्वकर्मा जी को समर्पित मंत्रों का तीन बार जाप करें और फिर हाथ में मौजूद अक्षत का घर की चारों दिशाओं में छिड़काव कर दें। ऐसा करने से घर में सकारात्मकता का वास होगा और घरवालों का स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।