{"_id":"5c52e7aabdec2229c12b84f5","slug":"virgo-horoscope-february-virgo-rashifal-predictions-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरवरी मासिक राशिफल कन्या : नौकरी में बदलाव की कोशिश सफल हो सकती है","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
फरवरी मासिक राशिफल कन्या : नौकरी में बदलाव की कोशिश सफल हो सकती है
Thu, 31 Jan 2019 05:54 PM IST
विनोद शुक्ला
ऋतु शुक्ला, ज्योतिषाचार्य
ऋतु शुक्ला, ज्योतिषाचार्य
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Thu, 31 Jan 2019 05:54 PM IST
विज्ञापन
मासिक राशिफल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
व्यावसायिक पक्ष
इस मास व्यावसायिक कार्यो में भाग-दौड़ की स्थिति बनी रहेगी। इस अवधि में किये गये प्रयासों में कमी के योग बन रहे है। अपने आत्मविश्वास और साहस का लाभ उठाने का प्रयास करें। धन विनियोजन के लिये यह समय अनुकुल है। मास मध्य में अपने वरिष्ठजनों से आपके विचार नहीं मिलेगे। आप में से कुछ के लिए इस समय अपनी रचनात्मक योग्यता को व्यवसायिक कार्यो में लगाना लाभकारी रहेगा। इस अवधि में आपकी कलात्मक योग्यता में वृ्द्धि हो रही है। इसका लाभ उठाने का प्रयास करें। मास अंत में अधीनस्थों पर महत्वपूर्ण कार्य छोडने से बचें। इससे कार्यो में विलम्ब से बचा जा सकता है। उच्चाधिकारियों की सहमति इस समय में सरलता से प्राप्त की जा सकती है। सहकर्मियों का सहयोग काफी हद तक आपको प्राप्त हो पायेगा। नौकरी में बदलाव की कोशिश सफल हो सकती है।
आर्थिक पक्ष
इस मास आप साह्स और अधिकार के सहयोग से अपनी आर्थिक स्थिति को काफी हद तक सुधारने में सफल रहेगें। इस अवधि में शत्रुओं से आपको विशेष सावधानी रखनी होगी। अन्यथा वे आपको आर्थिक हानि पंहुचा सकते है। मास के मध्य समय में कार्यो को रचनात्मक ढंग से करने से विपरीत समय में भी धन लाभ प्राप्त किया जा सकता है। इस समय आपकी सफलता में भाग्य का सहयोग भी रहेगा। मास अंत में आपका पराक्रम भाव से काम लेना आपके लाभों में वृ्द्धि करने में सहयोग कर सकता है। इस अवधि में कार्यो के प्रति आपमें जोश व उत्साह का भाव बना रहेगा। उच्च मनोबल कार्यो में आ रही बाधाओं में कमी करेगा। किन्तु वाद-विवाद में उलझने से व्यवसायिक संबंध प्रभावित हो सकते है। अत: सावधान रहें।
विज्ञापन
पारिवारिक पक्ष
इस मास आप के दांपत्य जीवन में परेशानियां बनी रहेगी। इस अवधि में परिवार को कोई अशुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिये आप सकारात्मक रुप से आगे आयेगें। मध्य समय में आप अपनी अपने परिवार के लिये कोई भूमि अथवा भवन का क्रय कर सकते है। किन्तु माता से आपके बिगडते सम्बन्ध परिवार की सुख -शान्ति में कमी कर सकते है। मास के अंत में आप के परिवार में किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मेल- मुलाकात की संभावनाएं बन रही है। इस समय में आपके अपने मित्रों, रिश्तेदारों व पडौसियों से संबन्ध खराब होगें।
विज्ञापन
प्रेम संबंध
इस मास प्रेम विषयों के कारण आपके व्ययों का विस्तार होगा। प्रेम विषयो के प्रति आपका व्यवहार सकारात्मक बना हुआ है। मित्रों का सहयोग प्रेम विषयों की बाधाओं को दूर करने में सहयोग करेगा। मास के इस समय में आप अपने मित्र के साथ यात्रा पर जाने का विचार बना सकते है। मध्य अवधि में आप मित्र कुछ कठोर हो सकता है। इस समय में आपकी लोकप्रियता विपरीत लिंग में बढ सकती है। मास अंत में आपके मित्रों में वृ्द्धि हो सकती है। इस समय में कोई मित्रता प्रेम संबन्धों में बदल सकती है।
स्वास्थ्य
इस अवधि में आप के स्वभाव में क्रोध की अधिकता हो सकती है। अपने सम्मान को लेकर आप विशेष सचेत रहेंगे। इस अवधि में किसी भी तरह की सम्मान में कमी आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकती है। मास के मध्य अवधि में ज्वर आदि के प्रभाव में आप आ सकते है। मध्य समय में जीवन साथी के स्वास्थ्य की देखभाल में आपको समय देना पड सकता है। मास के अंत में आपका स्वास्थ्य पूर्णत: सामान्य हो पायेगा। छोटे भाई- बहनों को इस समय में आपके स्नेह की विशेष आवश्यकता हो सकती है। इसके अतिरिक्त वाहनों का प्रयोग कुशलता के साथ करना भी आपके लिये हितकारी रहेगा। अल्प समय के लिये आप के स्वभाव में निराशा कि स्थिति आ सकती है।