फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Venus Transit 2025 On 26 November 2025 In Vrishchik Rashi Know Impact On Aries Zodiac Signs

Venus Transit 2025: शुक्र का वृश्चिक राशि में परिवर्तन, जानिए मेष राशि वालों के जीवन पर कैसा पड़ेगा प्रभाव ?

Wed, 26 Nov 2025 06:43 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 26 Nov 2025 06:43 PM IST
सार

Venus Transit 2025:  मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र दूसरे और सातवें भाव के स्वामी होते हैं जो 26 नवंबर को शुक्र के वृश्चिक राशि में गोचर करने से आपके आठवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। शुक्र का वृश्चिक राशि में गोचर करने से कर्जो से मुक्ति और पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है।

विज्ञापन
Venus Transit 2025 On 26 November 2025 In Vrishchik Rashi Know Impact On Aries Zodiac Signs
शुक्र का राशि परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Shukra Gochar 2025: शुक्र वृश्चिक राशि में गोचर करने वाले हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को प्रेम, सौंदर्य, कला, वैभव और सुख-सुविधाओं का कारक ग्रह माना जाता है। शुक्र के गोचर करने से जातकों के जीवन में काफी महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलता है। शुक्र के गोचर करने से व्यक्ति के भाग्य में वृद्धि, प्रेम संबंधों में मजबूती और आर्थिक उन्नति लाता है। जिन लोगों की कुंडली में शुक्र मजबूत होते हैं, वे सुंदर और आकर्षक, कलात्मक रुचियों और भोगविलास के जीवन में धनी होते हैं। वहीं अगर शुक्र कमजोर या अशुभ स्थिति में हो, तो व्यक्ति को प्रेम जीवन में असफलता, वैवाहिक मतभेद आदि का सामना करना पड़ता है। शुक्र 26 नवंबर 2025 को वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। आइए जानते हैं मेष राशि पर शुक्र के गोचर का किस तरह पड़ेगा प्रभाव।

विज्ञापन


मेष राशि पर शुक्र के गोचर का प्रभाव
मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र दूसरे और सातवें भाव के स्वामी होते हैं जो 26 नवंबर को शुक्र के वृश्चिक राशि में गोचर करने से आपके आठवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। शुक्र का वृश्चिक राशि में गोचर करने से कर्जो से मुक्ति और पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है। करियर के मामले में शुक्र के गोचर करने से कार्यक्षेत्र में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।  व्यापार में आपको बाधाएं आ सकता हैं। आर्थिक स्थिति में गिरावट देखने को मिलेगा। धन हानि की संभावना है। इस बीच जीवनसाथी के बीच विवाद उत्पन्न हो सकते हैं।  स्वास्थ्य की बात करें, तो आपको आंखों और दांत में दर्द झेलना पड़ सकता है। 
विज्ञापन


अपनी राशि के दैनिक राशिफल को और अधिक विस्तार से जानने के लिए myjyotish के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर से कंसल्ट करें!
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंडली में कमजोर शुक्र का प्रभाव
- जातक की कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर होने पर वह सुखी वैवाहिक जीवन और संतान सुख से वंचित रहता है।
- कुंडली में शुक्र के कमजोर होने पर यौन सुख नहीं प्राप्त होता है। इसके अलावा वह बीमारियों से भी घिरा रहता है।
- अगर किसी जातक की कुंडली में शु्क्र ग्रह कमजोर हो तो जातक भौतिक सुख-सुविधाओं से वंचित रहता है।
- कमजोर शुक्र होने पर व्यक्ति धर्म और अध्यात्म की तरफ जाता है। भोग विलासिता में मन नहीं लगता है।

कुंडली में शुक्र के मजूबत होने पर प्रभाव
- जिन जातकों की कुंडली में शुक्र ग्रह का प्रभाव सकारात्मक रहता है यानी शुक्र ग्रह बली होते हैं वे बहुत ही सुंदर और आकर्षक होते हैं।
- शुक्र ग्रह के कुंडली में मजबूत होने पर व्यक्ति का आत्मविश्वास ऊंचा होता है और वह सभी लोगों में काफी लोकप्रिय होता है।
- ऐसे जातक समाज में काफी ख्याति और मान-सम्मान प्राप्त करते हैं।
- जब भौतिक सुखों में वृद्धि होने लगे तो यह शुक्र के शुभ संकेत हैं।
- व्यक्ति को किसी कार्य में अचानक से लगातार सफलताएं मिलने प्रारंभ होने लगे तो समझिए यह मजबूत शुक्र के संकेत हैं।
- जब व्यक्ति के जीवन में सुख-सुविधाओं और मान-सम्मान में वृद्धि होने लगे तो कुंडली में शुक्र मजबूत मजबूत होता है।
- कुंडली में शुक्र ग्रह के मजबूत होने पर व्यक्ति कला और मनोरंजन के क्षेत्र में सफलताएं प्राप्त करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed