फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वृश्चिक राशि में त्रिग्रही योग: मंगल, शुक्र और सूर्य का संयोग, इन राशियों का चमकेगा भाग्य

Tue, 28 Oct 2025 02:20 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 28 Oct 2025 02:20 PM IST
सार

Trigrahi Yog: नवंबर माह में वृश्चिक राशि में त्रिग्रही योग का निर्माण होने जा रहा है। यह योग ग्रहों के सेनापति मंगल, धन और सुख-समृद्धि के दाता शुक्र ग्रह और ग्रहों राजा सूर्य का संयोग बनेगा जिस कारण से त्रिग्रही योग का निर्माण होगा।

विज्ञापन
Trigrahi Yog in Scorpio Rare Combination of Mars, Venus, and Sun Positive Impact on These Zodiac Sign
वृश्चिक राशि में त्रिग्रही योग - फोटो : अमर उजाला
नवंबर माह में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होने वाला है। जिसके चलते कई ग्रहों की आपस में युति संबंध होने से त्रिग्रही और चतुर्ग्रही योग का निर्माण होगा। ज्योतिष में ग्रहों की युति को बहुत ही शुभ माना जाता है। आपको बता दें कि नवंबर माह में वृश्चिक राशि में त्रिग्रही योग का निर्माण होने जा रहा है। यह योग ग्रहों के सेनापति मंगल, धन और सुख-समृद्धि के दाता शुक्र ग्रह और ग्रहों राजा सूर्य का संयोग बनेगा जिस कारण से त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। इससे कुछ राशि वालों के करियर-कारोबार में तरक्की होगी । जो लोग बेरोजगार हैं उनको नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग बनेंगे। आइए जानते हैं कौन-कौन सी होंगी भाग्यशाली राशियां। 
Trigrahi Yog in Scorpio Rare Combination of Mars, Venus, and Sun Positive Impact on These Zodiac Sign
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए नवंबर माह में त्रिग्रही योग का बनना बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगा। यह त्रिग्रही योग आपकी कुंडली के लाभ और आय के स्थान पर बनेगा, जिससे आपकी इनकम में वृद्धि के अच्छे योग बनेंगे। आपकी धन-संपत्ति में वृद्धि के योग होंगे और पैसों की आवक बढ़ेगी। इस दौरान आपको अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। निवेश से लाभ की संभावना है। 

November Lucky Rashiyan: नवंबर में 4 ग्रहों की बदलेगी चाल, मेष सहित इन राशि वालों की होगी बल्ले-बल्ले


 
Trigrahi Yog in Scorpio Rare Combination of Mars, Venus, and Sun Positive Impact on These Zodiac Sign
वृश्चिक राशि - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि 
वृश्चिक राशि वालों के लिए त्रिग्रही योग का निर्माण होने से आपके अच्छे दिन की शुरूआत हो सकती है। आपकी राशि में यह योग लग्न भावव पर बनने जा रहा है। ऐसे में आफके व्यक्तित्व, साहस और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी। आपके मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। जो लोग नई नौकरी की तलाश हैं उनको कुछ अच्छे अवसर त्रिग्रही योग के कारण मिल सकते हैं। वाहन और संपत्ति के मिलने के योग बन रहे हैं। इस दौरान आपकी सेहत में अच्छा सुधार देखने को मिलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। 

Shani Dev: साल 2026 में इन राशियों पर शनिदेव रहेंगे मेहरबान, मिलेगी अपार सफलता

विज्ञापन
विज्ञापन
Trigrahi Yog in Scorpio Rare Combination of Mars, Venus, and Sun Positive Impact on These Zodiac Sign
मीन राशि - फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए त्रिग्रही योग बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगा। आपकी राशि में यह गोचर कुंडली के नवम भाव यानी भाग्य भाव में बनेगा। ऐसे में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपके जो काम अटके हुए थे वह पूरे होंगे। धर्म-कर्म में आपकी रुचि बनेगी। करियर-कारोबा में तरक्की के योग बन रहे हैं। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। लोगों का प्यार और सहयोग भरपूर मिलेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed