फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Surya Grahan 2025 Date Time Sutak Kaal Solar Eclipse Timing Today in India

Surya Grahan 2025: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज इस समय होगा शुरू, जानें भारत में दिखेगा या नहीं

Sun, 21 Sep 2025 05:05 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 21 Sep 2025 05:05 AM IST
सार

Surya Grahan 2025:  सूर्य ग्रहण की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार रात करीब 11 बजे से शुरू होगा। भारत में इस समय रात होगी जिसके चलते इस सूर्य ग्रहण को नहीं देखा जा सकता है।

विज्ञापन
Surya Grahan 2025 Date Time Sutak Kaal Solar Eclipse Timing Today in India
Surya Grahan 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Surya Grahan 2025:  आज (21 सितंबर 2025 ) साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। धार्मिक और ज्योतिष नजरिए से ग्रहण का विशेष महत्व होता है। यह ग्रहण साल का आखिरी ग्रहण होगा, इसके 15 दिन पहले साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगा था जिसे भारत में देखा गया था। यह ग्रहण आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। आंशिक सूर्य ग्रहण में चंद्रमा सूर्य का कुछ हिस्सा ढक जाता है। धार्मिक नजरिए से सूर्य ग्रहण तब होता है जब राहु और केतु सूर्य को अपना ग्रास बना लेते हैं। ग्रहण के दौरान हर तरह के शुभ और मांगलिक कार्यों को करना वर्जित हो जाता है। आइए जानते हैं साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कितने बजे से शुरू होगा और क्या इसे भारत में देखा जा सकता है या नहीं। 

विज्ञापन


साल के आखिरी सूर्य ग्रहण का समय 
रविवार, 21 सितंबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा। यह ग्रहण 15 दिनों के अंतराल पर दूसरा ग्रहण है इससे पहले 07 सितंबर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगा था। अब 21 सितंबर को भारतीय समय के अनुसार रात 10 बजकर 59 मिनट से ग्रहण शुरू हो जाएगा। जो रात के लगभग 03 बजकर 23 मिनट तक चलेगा। यह ग्रहण करीब 4 घंटे 24 मिनट तक चलेगा। 
विज्ञापन


क्या सूर्य ग्रहण भारत में दिखेगा या नहीं
ग्रहण की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार रात करीब 11 बजे से शुरू होगा। भारत में इस समय रात होगी जिसके चलते इस सूर्य ग्रहण को नहीं देखा जा सकता है। 

Surya Grahan 2025: कल लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें इसका प्रभाव और कहां-कहां दिखेगा

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल मान्य होगा या नहीं
हिंदू धर्म के अनुसार, सूर्य ग्रहण के शुरुआत से 12 घंटे पहले सूतक काल मान्य होता है। सूतक काल को अच्छा नहीं माना जाता हैं। सूतक काल के दौरान किसी भी तरह का शुभ काम नहीं किया जाता है। भारत में सूर्य ग्रहण नहीं दिखाई देने के कारण इसका सूतक काल मान्य नहीं होता है। सूतक काल में मंदिरों के कपाट बंद कर दिया जाता है और लगातार मंत्रों का जाप किया जाता है। 



कहां दिखेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण ?
सूर्य ग्रहण भारत में नहीं नजर आएगा। परंतु इस ग्रहण को अमेरिका, समोआ, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, फिजी और अटलांटिक महासागर जैसे क्षेत्रों में देखा जा सकेगा।

Surya Grahan 2025: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इस समय होगी ग्रहण की शुरुआत, जानें भारत में दिखेगा या नहीं

सूर्य ग्रहण कब लगता है ?
जब चंद्रमा पृथ्वी की परिक्रमा करते हुए सूर्य और पृथ्वी के बीच में आ जाता है, तो कुछ समय के लिए सूर्य की किरणें पृथ्वी तक नहीं पहुच पाती हैं, तब उस घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है। यह तीन प्रकार का होता है, जिसमें पहला पूर्ण, दूसरा आंशिक और तीसरा वलयाकार होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed