फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   surya grahan 2024 solar eclipse date time in india kab hai surya grahan full details

Surya Grahan 2024: कब लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां-कहां दिखेगा रिंग ऑफ फायर

Thu, 27 Jun 2024 03:39 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 27 Jun 2024 03:39 PM IST
सार

साल 2024 का दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्तूबर, बुधवार को लगेगा। इस सूर्य ग्रहण के दौरान रिंग ऑफ फायर का नजारा करीब 7 मिनट तक दिखाई देगा। यह वलयाकार सूर्य ग्रहण कुल 6 घंटे 4 मिनट तक रहेगा।

विज्ञापन
surya grahan 2024 solar eclipse date time in india kab hai surya grahan full details
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा, जिसे रिंग ऑफ फायर भी कहते हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Surya Grahan 2024: साल 2024 का दूसरा सूर्यग्रहण जल्द ही लगने वाला है। यह सूर्य ग्रहण वलयाकार होगा जिसमें ग्रहण के दौरान सूर्य एक आग के छल्ले  की तरह दिखाई देगा। आपको बता दें इससे पहले साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल 2024  को लगा था। यह एक अनोखा सूर्य ग्रहण होगा। आइए जानते हैं साल के दूसरे सूर्य ग्रहण के बारे में सभी जानकारियां। 
विज्ञापन


कब है साल का दूसरा सूर्य ग्रहण
खगोल और ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण की घटना का खास महत्व होता है। साल 2024 का यह दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्तूबर, बुधवार को लगेगा। इस सूर्य ग्रहण के दौरान रिंग ऑफ फायर का नजारा करीब 7 मिनट तक दिखाई देगा। यह वलयाकार सूर्य ग्रहण कुल 6 घंटे 4 मिनट तक रहेगा। 
विज्ञापन


क्या होता है वलयाकार सूर्य ग्रहण
वलयाकार सूर्य ग्रहण के दौरान आसमामन में सूर्य एक समय आग के छल्ले जैसा प्रतीत होता है, जिसे रिंग ऑफ फायर के नाम से जाना जाता है। इसमें सूर्य की आकृति एक चमकदार अगूंठी की तरह नजर आती है। दरअसल वलयाकार सूर्य ग्रहण की यह अनोखी और दुर्लभ घटना तब होती जब चंद्रमा सूर्य के सामने आ जाता लेकिन अपनी छोटी आकृति के कारण चंद्रमा सूर्य को पूरी तर ढक नहीं पाता है। इसमें चंद्रमा सूर्य का करीब-करीब पूरा हिस्सा ढक लेता है, लेकिन सूर्य का बाहरी हिस्सा छूट जाता है,जिससे सूर्य एक चमकदार रिंग की आकृतिनुमा आकार ले लेता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में कहां दिखेगा यह वलयाकार सूर्य ग्रहण
साल के दूसरे सूर्य ग्रहण को भी भारत में नहीं देखा जा सकेगा। आपको बता दें कि इससे पहले 8 अप्रैल 2024 को लगा सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई दिया था। इस सूर्य ग्रहण को दक्षिणी अमेरिका,अर्जेंटीना, आर्कटिक, प्रशांत महासागर, फिजी और पेरू में देखा जा सकेगा। 


सूतक काल 
भारत में ग्रहण नहीं दिखाई देगा जिसके कारण इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल प्रभावी नहीं होगा। शास्त्रों में सूतक काल को अच्छा नहीं माना जाता है। सूतक काल में कई तरह के कार्य वर्जित होते हैं। जब सूर्य ग्रहण लगता है तो उसके ठीक 12 घंटे पर सूतक काल शुरू हो जाता है। 

Yogini Ekadashi 2024: क्यों रखा जाता है योगिनी एकादशी का व्रत ? जानें महत्व और पूजा विधि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed