फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shukra Gochar 2025: शुक्र का तुला राशि में गोचर, इन राशियों को रहना होगा सतर्क

Sun, 09 Nov 2025 01:40 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 09 Nov 2025 01:40 PM IST
सार

Shukra Gochar 2025:   02 नवंबर 2025 को शुक्र अपनी स्वराशि तुला राशि में गोचर कर चुके हैं। शुक्र के गोचर करने से कई राशि वालों पर इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। कुछ राशि वालों पर इसका शुभ तो कुछ राशि वालों पर अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
Shukra Gochar 2025 Venus transit in Libra Zodiac signs Need to Stay Cautious Predictions
Shukra Gochar 2025 - फोटो : अमर उजाला
Shukra Gochar 2025:  वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को सुख, वैभव, ऐशोआराम और संपन्नता के लिए जाना जाता है। जिन जातकों की कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होते हैं उनके जीवन में कभी धन और वैभव की कोई कमी नहीं रहती। आपको बता दें कि 02 नवंबर 2025 को शुक्र अपनी स्वराशि तुला राशि में गोचर कर चुके हैं। शुक्र के गोचर करने से कई राशि वालों पर इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। कुछ राशि वालों पर इसका शुभ तो कुछ राशि वालों पर अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं शुक्र के गोचर करने से किन राशि वालों को रहना होगा सतर्क। 


Lucky Rashi: 1 नवंबर से मकर सहित इन 2 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, नौकरी के मिलेंगे नए अवसर
Shukra Gochar 2025 Venus transit in Libra Zodiac signs Need to Stay Cautious Predictions
तुला राशि - फोटो : amar ujala
इन राशियों पर नकारात्क प्रभाव
तुला राशि

शुक्र का गोचर आपकी राशि से पहले भाव में गोचर करने से तुला राशि वालों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। तुला राशि वालों को शुक्र के गोचर करने से आपके बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। आर्थिक मामलो में आपको सतर्क रहना होगा। इस दौरान धन हानि होने की आशंका है। इस दौरान दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

Budh Vakri 2025: बुध की उल्टी चाल से बन रहे आकस्मिक लाभ के अवसर, 10 नवंबर से ये राशियां चमकेंगी
Shukra Gochar 2025 Venus transit in Libra Zodiac signs Need to Stay Cautious Predictions
मीन राशि - फोटो : amar ujala
मीन राशि
शुक्र के गोचर करने का नकारात्मक प्रभाव मीन राशि के जातकों के ऊपर देखने को मिलेगा। आपकी राशि से शुक्र के आठवें भाव से गोचर करने से पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में इस दौरान आपको अतिरिक्त दबाव का सामना करने को मिल सकता है। आपके कर्जो में वृद्धि हो सकती है। जो लोग किसी व्यापार में अपने धन का निवेश किया हुआ है उनको कुछ परेशानियों का सामना करने को मिल सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shukra Gochar 2025 Venus transit in Libra Zodiac signs Need to Stay Cautious Predictions
- फोटो : amar ujala
इन राशियों पर शुभ असर
मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र ग्रह दूसरे और सातवें भाव के स्वामी होते हैं। और अब आपकी राशि से शुक्र का गोचर आपके सप्तम भाव में होगा, जिससे आपके लिए शुभ संकेत है। इस दौरान कामकाज के सिलसिले में आपको यात्राएं करनी पड़ सकती है। करियर के नजरिए से आपके लिए यह समय बहुत ही शुभ साबित होगा। आपको रोजगार के अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। जो लोग व्यापार से जुड़े हुए हैं उनको अच्छा मुनाफा और धन लाभ के योग बन रहे हैं। इस दौरान आपको अच्छा खासा मुनाफा अर्जित करने में आपको कामयाब होंगे। 
विज्ञापन
Shukra Gochar 2025 Venus transit in Libra Zodiac signs Need to Stay Cautious Predictions
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए शुक्रदेव पहले और छठे भाव के स्वामी होते हैं और 02 नवंबर को शुक्र का तुला राशि में गोचर आपके छठे भाव में होगा, जिससे आपके आर्थिक नजरिए से यह गोचर बहुत ही शुभ साबित होगा। आपको कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में कुछ नए तरह के अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। जो लोग इस दौरान कोई नया काम शुरू करना चाह रहे हैं उनके लिए शुक्र का गोचर लाभदायक रहेगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed