फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Shukra Gochar 2025 On Leo Venus Transit in Leo Impact On Scorpio Zodiac Signs

Shukra Gochar 2025: शुक्र का राशि परिवर्तन, जानिए वृश्चिक राशि वालों पर कैसा होगा असर

Wed, 17 Sep 2025 05:00 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 17 Sep 2025 05:00 PM IST
सार

Shukra Gochar 2025: आपकी राशि में सुख और वैभव के कारक ग्रह शुक्र का प्रभाव मिलाजुला रहने वाला होगा। वृश्चिक राशि वालों के लिए शुक्रदेव आपके सप्तम और बारहवें भाव के स्वामी हैं जो 15 सितंबर के बाद आपके दशम भाव में गोचर कर रहे हैं।

विज्ञापन
Shukra Gochar 2025 On Leo Venus Transit in Leo Impact On Scorpio Zodiac Signs
शुक्र का राशि परिवर्तन - फोटो : amar ujala

विस्तार

Shukra Gochar 2025: Shukra Gochar 2025: शुक्र का राशि परिवर्तन 15 सितंबर को कर्क से सिंह राशि में हो चुका है। शुक्र 09 अक्तूबर तक सिंह राशि में रहेंगे। फिर इसके बाद कन्या राशि में गोचर हो जाएंगे। वृषभ और तुला राशि के स्वामी ग्रह शुक्र का सिंह राशि में प्रवेश करने से कई राशि वालों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं शुक्र के गोचर का फल वृश्चिक राशि वालों पर किस तरह पड़ेगा इसका ज्योतीष विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन


वृश्चिक राशि पर प्रभाव
आपकी राशि में सुख और वैभव के कारक ग्रह शुक्र का प्रभाव मिलाजुला रहने वाला होगा। वृश्चिक राशि वालों के लिए शुक्रदेव आपके सप्तम और बारहवें भाव के स्वामी हैं जो 15 सितंबर के बाद आपके दशम भाव में गोचर कर रहे हैं। जिसके चलते कुछ महत्वपूर्ण फैसले आपको लेने पड़ सकत हैं और नए तरह के अवसर निकल सकते हैं। लेकिन इस दौरान आपको जल्दबाज़ी में किसी भी तरह के फैसले लेने से बचना होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए बदलाव का समय है। नई नौकरी की तलाश आपकी पूरी होगी। लेकिन इस दौरान आपके खर्चों में बेतहाशा बढ़ोतरी होगी जिसको आपको कंट्रोल में करना होगा। वैवाहिक जीवन में आपको उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन


कुंडली में कमजोर शुक्र का प्रभाव
- जातक की कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर होने पर वह सुखी वैवाहिक जीवन और संतान सुख से वंचित रहता है।
- कुंडली में शुक्र के कमजोर होने पर यौन सुख नहीं प्राप्त होता है। इसके अलावा वह बीमारियों से भी घिरा रहता है।
- अगर किसी जातक की कुंडली में शु्क्र ग्रह कमजोर हो तो जातक भौतिक सुख-सुविधाओं से वंचित रहता है।
- कमजोर शुक्र होने पर व्यक्ति धर्म और अध्यात्म की तरफ जाता है। भोग विलासिता में मन नहीं लगता है।

Lucky Rashiyan: 13 सितंबर से इन राशि वालों को करियर में मिलेंगे मनचाहे परिणाम, सूर्य करेंगे नक्षत्र परिवर्तन
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंडली में शुक्र के मजूबत होने पर प्रभाव
- जिन जातकों की कुंडली में शुक्र ग्रह का प्रभाव सकारात्मक रहता है यानी शुक्र ग्रह बली होते हैं वे बहुत ही सुंदर और आकर्षक होते हैं।
- शुक्र ग्रह के कुंडली में मजबूत होने पर व्यक्ति का आत्मविश्वास ऊंचा होता है और वह सभी लोगों में काफी लोकप्रिय होता है।
- ऐसे जातक समाज में काफी ख्याति और मान-सम्मान प्राप्त करते हैं।
- जब भौतिक सुखों में वृद्धि होने लगे तो यह शुक्र के शुभ संकेत हैं।
- व्यक्ति को किसी कार्य में अचानक से लगातार सफलताएं मिलने प्रारंभ होने लगे तो समझिए यह मजबूत शुक्र के संकेत हैं।
- जब व्यक्ति के जीवन में सुख-सुविधाओं और मान-सम्मान में वृद्धि होने लगे तो कुंडली में शुक्र मजबूत मजबूत होता है।
- कुंडली में शुक्र ग्रह के मजबूत होने पर व्यक्ति कला और मनोरंजन के क्षेत्र में सफलताएं प्राप्त करता है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed