फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shukra Gochar 2025: शुक्र का राशि परिवर्तन, जानिए सिंह राशि वालों पर कैसा होगा असर

Sat, 13 Sep 2025 07:27 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 13 Sep 2025 07:27 AM IST
सार

Shukra Gochar 2025: शुक्र जो धन, सुख, वैभव, संपन्नता और सौंदर्य के कारक ग्रह हैं वह आपकी रही राशि में गोचर करने वाले हैं। सिंह राशि में पहले से सूर्यदेव विराजमान हैं और अब शुक्र का सिंह राशि में आने से शुक्रादित्य राजयोग बन जाएगा।

विज्ञापन
Shukra Gochar 2025 On Leo Venus Transit in Leo Impact On Leo Zodiac Signs
शुक्र का सिंह राशि में गोचर - फोटो : amar ujala

Shukra Gochar 2025: 15 सितंबर को सुख-वैभव और संपन्नता देने वाले ग्रह शुक्र राशि परिवर्तन करने वाले हैं। शुक्रदेव 15 सितंबर को कर्क राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए सूर्य की राशि सिंह में प्रवेश करेंगे जहां पर पहले से ही सूर्य देव मौजूद हैं। आपको बता दें कि सिंह राशि सूर्यदेव की स्वराशि है। ऐसे में सिंह राशि में सूर्य और शुक्र की युति से शुक्रादित्य राजयोग का निर्माण होगा। जिसे ज्योतिष में बहुत ही प्रभावशाली माना जाता है। लेकिन ज्योतिष में शुक्र और सूर्य का संबंध अच्छा नहीं माना जाता है। 

Shukra Gochar 2025 On Leo Venus Transit in Leo Impact On Leo Zodiac Signs
शुक्र गोचर - फोटो : amar ujala

भौतिक सुख, भोग विलास, प्रेम, सौंदर्य, कला, धन और सिनेमा के कारक ग्रह शुक्र 15 सितंबर 2025 को प्रवेश करने जा रहे हैं। शुक्रदेव सिंह राशि में रात 12 बजकर 06 मिनट पर प्रवेश करेंगे। वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को प्रेम, सुंदरता और धन का कारक ग्रह माना जाता है। शुक्र ग्रह को दो राशियों का स्वामित्व प्राप्त है वृषभ और तुला राशि। जिन जातकों की कुंडली में शुक्र मजबूत होते हैं वे बहुत ही सुंदर, आकर्षक, विनम्र और प्रेम से संपन्न होते हैं। इनके जीवन में कभी भी धन की कोई कमी महसूस नहीं होती है। लेकिन अगर किसी की कुंडली में शुक्र कमजोर हैं तो व्यक्ति के जीवन में धन के साथ-साथ प्रेम जीवन में परेशानियों से घिरा हुआ होता है। शुक्र के सिंह राशि में प्रवेश करने से सभी 12 राशियों पर विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं शुक्र के गोचर का प्रभाव सिंह राशि के जातकों पर किस तरह पड़ेगा। 

Shukra Gochar 2025 On Leo Venus Transit in Leo Impact On Leo Zodiac Signs
सूर्य शुक्र का गोचर - फोटो : adobe stock

गोचर का सिंह राशि पर प्रभाव
शुक्र जो धन, सुख, वैभव, संपन्नता और सौंदर्य के कारक ग्रह हैं वह आपकी रही राशि में गोचर करने वाले हैं। सिंह राशि में पहले से सूर्यदेव विराजमान हैं और अब शुक्र का सिंह राशि में आने से शुक्रादित्य राजयोग बन जाएगा। ऐसे में इस दौरान अब आपकी आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा। लाभ के कई मौके बढ़ेंगे। रिश्तों में आने वाले दिनों में संबंध प्रगाढ़ होंगे। शुक्र का गोचर आपके पहले स्थान यानी लग्न में होने से आपका आत्म विश्वास और स्वास्थ्य दोनों ही बेहतर रहेगा। आपको भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। नए-नए अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की अच्छी संभावनाएं हैं। वैवाहिक जीवन अच्छे से बीतेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shukra Gochar 2025 On Leo Venus Transit in Leo Impact On Leo Zodiac Signs
शुक्र राशि परिवर्तन - फोटो : adobe stock

कुंडली में कमजोर शुक्र का प्रभाव
- जातक की कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर होने पर वह सुखी वैवाहिक जीवन और संतान सुख से वंचित रहता है।
- कुंडली में शुक्र के कमजोर होने पर यौन सुख नहीं प्राप्त होता है। इसके अलावा वह बीमारियों से भी घिरा रहता है।
- अगर किसी जातक की कुंडली में शु्क्र ग्रह कमजोर हो तो जातक भौतिक सुख-सुविधाओं से वंचित रहता है।
- कमजोर शुक्र होने पर व्यक्ति धर्म और अध्यात्म की तरफ जाता है। भोग विलासिता में उसका मन नहीं लगता।
Lucky Rashiyan: 13 सितंबर से इन राशि वालों को करियर में मिलेंगे मनचाहे परिणाम, सूर्य करेंगे नक्षत्र परिवर्तन

विज्ञापन
Shukra Gochar 2025 On Leo Venus Transit in Leo Impact On Leo Zodiac Signs
शुक्र नक्षत्र परिवर्तन - फोटो : adobe stock

कुंडली में शुक्र के मजूबत होने पर प्रभाव
- जिन जातकों की कुंडली में शुक्र ग्रह का प्रभाव सकारात्मक रहता है यानी शुक्र ग्रह बली होते हैं वे बहुत ही सुंदर और आकर्षक होते हैं।
- शुक्र ग्रह के कुंडली में मजबूत होने पर व्यक्ति का आत्मविश्वास ऊंचा होता है और वह सभी लोगों में काफी लोकप्रिय होता है।
- ऐसे जातक समाज में काफी ख्याति और मान-सम्मान प्राप्त करते हैं।
- जब भौतिक सुखों में वृद्धि होने लगे तो यह शुक्र के शुभ संकेत हैं।
- व्यक्ति को किसी कार्य में अचानक से लगातार सफलताएं मिलने प्रारंभ होने लगे तो समझिए यह मजबूत शुक्र के संकेत हैं।
- जब व्यक्ति के जीवन में सुख-सुविधाओं और मान-सम्मान में वृद्धि होने लगे तो कुंडली में शुक्र मजबूत मजबूत होता है।
- कुंडली में शुक्र ग्रह के मजबूत होने पर व्यक्ति कला और मनोरंजन के क्षेत्र में सफलताएं प्राप्त करता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed